बिग बॉस 15 में नजर आएगा यह मशहूर अभिनेता, मचेगा धमाल!
बिग बॉस 15 में नजर आएगा यह मशहूर अभिनेता, मचेगा धमाल!
Share:

टीवी इंडस्ट्री के कंट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 15' का इंतजार इस समय सभी को है। इस शो को लेकर लोग काफी उत्साहित है और जल्द से जल्द इस शो को देखना चाहते हैं। इस शो में इस बार कौन-कौन दिखाई देने वाला इसे लेकर भी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लोग जल्द से जल्द इस बारे में जानना चाहते हैं। वैसे अब तक कई ऐसी खबरें आईं हैं कि इस शो में स्टार्स आने वाले हैं, हालाँकि अब तक किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harshad Chopda (@harshad_chopda)

अब इसी बीच खबर आई है कि इस शो में टीवी के जाने-माने अभिनेता हर्षद चोपड़ा की एंट्री होने जा रही है। जी हाँ, एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो, 'किस देश में है मेरा दिल' अभिनेता बिग बॉस 15 के प्रतियोगियों में से एक बनने के लिए तैयार है। वैसे अब तक इस संबंध में हर्षद चोपड़ा की ओर आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। आपको बता दें कि हर्षद चोपड़ा के फैंस अब जल्द से जल्द उन्हें देखना चाहते हैं। वह भी यही चाहते हैं कि हर्षद शो में नजर आए।

आपको बता दें कि हर्षद 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'किस देश में है मेरा दिल', 'तेरे लिए' और 'बेपनाह' जैसे शो में नजर आ चुके हैं और इन शोज में उन्हें उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि हर्षद चोपड़ा से पहले अर्जुन बिजलानी, नेहा मर्दा, अमित टंडन, दिव्या अग्रवाल और सना मकबूल जैसे सेलेब्स से मेकर्स संपर्क कर चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे और दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कई सेलेब्स भी शामिल है लेकिन इन्होने बिग बॉस का ऑफर ठुकराया है।

रेखा से हो रही इस मराठी अदाकारा की तुलना, अदाकारा ने कही यह बात

यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर सूची में चार प्राकृतिक और तीन सांस्कृतिक स्थलों को किया शामिल

महेश्वरम मंडल के ई-सिटी का दौरा करेंगे केटी रामाराव रंगारेड्डी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -