पहले ही शो की को-स्टार के प्यार में पड़ गए थे करण, बिग बॉस में मचा रहे धमाल
पहले ही शो की को-स्टार के प्यार में पड़ गए थे करण, बिग बॉस में मचा रहे धमाल
Share:

‘बिग बॉस 15’ में इन दिनों अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे करण कुंद्रा का आज जन्मदिन है। आज करण कुंद्रा अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण कुंद्रा ने अपने करियर में कई हिट शोज किये हैं और वह आजकल बिग बॉस के घर में अपने चार्म और इंटेलिजेंस को लेकर चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। करण कुंद्राका जन्म 11 अक्टूबर 1984 को जलंधर पंजाब में हुआ था। अभिनेता अपने घर में तीन बहनों में सबसे छोटे भाई हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मेयो कॉलेज, अजमेर राजस्थान से पूरी की और यूएस से एमबीए की डिग्री हासिल की है।

वहीं अगर करण के अभिनय के करियर की शुरुआत के बारे में बात करें तो उन्होंने अभिनय की दुनिया में डेब्यू साल 2008 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो ‘कितनी मोहब्बत है’ से किया। इस शो में करण के अपोजिट कृतिका कामरा नजर आयीं थी और इसी शो के बाद दोनों का अफेयर हो गये। वैसे इस शो के बाद अभिनेता ने ‘बेताब दिल की तमन्ना है’ में काम किया जो बेहतरीन शो रहा। उसके बाद करण ने अपने टीवी करियर में कई अन्य टीवी शोज में काम किया है। इस लिस्ट में ‘कितनी मोहब्बत है’ सीजन 2, ‘गुमराह: एंड ऑफ़ इनोसेंस’, ‘जरा नच के दिखा’, ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’, ‘एमटीवी लव स्कूल 2 और 3, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘दिल ही तो है’ शामिल हैं।

बात करें करण कुंद्रा के अफेयर के बारे में तो सबसे पहले उनका नाम कृतिका कामरा से जुड़ा और दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे, हालांकि फिर दोनों अलग हो गए। वहीं कृतिका के बाद करण कुंद्रा ने मशहूर मॉडल और वीजे अनुषा दांडेकर को डेट किया। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ओपन रखा, हमेशा साथ नजर आए लेकिन बीते साल दोनों अलग हो गए। जी दरअसल करण से अलग होने के बाद अनुषा ने करण कुंद्रा के ऊपर धोखा देने का आरोप लगाया, हालाँकि करण कुंद्रा ने इन आरोपों को गलत बताया। फिलहाल करण कुंद्रा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

गौहर खान ने प्रतीक सहजपाल की जगह सलमान खान के बर्ताव पर कर डाली ट‍िप्पणी

प्रतीक के कारण करण-अर्जुन से भिड़ी निक्की तंबोली, बोली- कौन है जय?

सलमान खान की फटकार के बाद बुरा हुआ प्रतीक सहजपाल का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -