प्रतीक के कारण करण-अर्जुन से भिड़ी निक्की तंबोली, बोली- कौन है जय?

देश के सबसे बड़े और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत हो चुकी है। शो का फर्स्ट वीकेंड का वार जबरदस्त साबित हुआ है। शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने कुछ प्रतियोगियों की प्रशंसा की तो वहीं प्रतीक सहजपाल की क्लास भी लगाई। अब रविवार के एपिसोड में घर से प्रतियोगी बाहर होने वाला है। आज के एपिसोड में कई स्टार्स आने वाले हैं जो अपने पसंदीदा प्रतियोगीय का समर्थन करेंगे।

वही रविवार के एपिसोड में निक्की तंबोली, नेहा भसीन, अर्जुन बिजलानी एवं करण पटेल आने वाले हैं। निक्की तंबोली बिग बॉस सीजन 14 का भाग रह चुकी हैं वहीं नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी का भाग बनी थीं। शो का नया प्रोमो आया है जिसमें चारों बहस करते दिखाई दे रहे हैं। जो स्टार्स रविवार के एपिसोड में आने वाले हैं वह जय भानुशाली एवं प्रतीक के मध्य हुई लड़ाई के बारे में चर्चा करेंगे। जिसमें नेहा एवं निक्की प्रतीक का समर्थन करेंगी तथा करण-अर्जुन जय का।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

साथ ही शो के प्रोमो में नेहा बोलती हैं प्रतीक अकेला लग रहा है। इसके उत्तर में करण बोलते हैं कि वो तो वैसे भी अकेला खेलना चाहता है। इसके पश्चात् निक्की बोलती हैं प्रतीक ही तो शो चला रहा है। मगर जय कौन है। इस पर करण बोलते हैं कि बिग बॉस में मालूम पड़ेगा कि जय कौन है। निक्की प्रतीक का सर्थन करते हुए रुकती नहीं हैं। वह बोलती हैं मां की गाली मत दो। जिसके उत्तर में अर्जुन बोलते हैं कि प्रतीक हमेशा पोक करता है। निक्की बोलती हैं कि ये उसका गेम है। इस पर अर्जुन बोलते हैं कि गेम पर गाली सुन ले फिर। स्टार्स से बात करते हुए सलमान खान बोलते हैं कि प्रतीक ही एक अकेला है जो शो में आक्रामक होता है। इस पर निक्की बोलती हैं कि मैं इस बात से सहमत नहीं करती हूं।

सलमान खान की फटकार के बाद बुरा हुआ प्रतीक सहजपाल का हाल

'पहले शर्ट और फिर पेंट उतारने को कहा', टीवी एक्टर का चौकाने वाला खुलासा

आधे कपड़े पर फिर ट्रोल हुई निया शर्मा, यूजर्स बोले- तू कपड़े ही क्यों पहनती है?

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -