क्या सच में गुमनामी बाबा ही थे सुभाष चंद्र बोस, आज भी कायम है ये रहस्य...
क्या सच में गुमनामी बाबा ही थे सुभाष चंद्र बोस, आज भी कायम है ये रहस्य...
Share:

अयोध्या: देश भर में आज आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आज 122वीं जयंती का समारोह मनाया जा रहा है। अयोध्या में इसका महत्व उस समाय और भी बढ़ जाता है जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम गुमनामी बाबा के साथ जुड़ता है। ऐसा माना जाता है कि अयोध्या के राम भवन में रहने वाले गुमनामी बाबा ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कोलकाता से आई नेताजी की प्रपौत्री राजश्री ने भी हिस्सा लिया है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की है जयंती, पीएम मोदी करेंगे बोस संग्रहालय का उद्घाटन

यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार मंच ने आयजित किया है। राष्ट्रीय विचार मंच ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रीय पुरुष घोषित करने की भी मांग भी उठाई गई है। शहर के घंटाघर चौक से नेताजी सुभाष चंद्र बोस सम्मान मार्च शुरू किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर निगम परिसर पहुंचा जहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा, आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन

राम भवन में रह रहे गुमनामी बाबा के जानकारों के अनुसार, गुमनामी बाबा ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। रामभवन के मालिक शक्ति सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका भी दाखिल की थी, जिसके बाद कई आयोग का गठन हुआ और जांच भी कराई गई। राम भवन से जो सामान मिले वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर संकेत करते हैं। राम भवन से प्राप्त हुए सामानों को अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में रखा गया है और जल्द ही इस म्यूजियम का उद्घाटन भी किया जाना है। गुमनामी बाबा का निधन 1985 में हुआ था, जबकि नेताजी का निधन 1921 में एक विमान दुर्घटना में होना बताया जाता है। 

ये भी पढ़ें:-

सुभाष चंद्र बोस की अद्भुत प्रेम कहानी, इस महिला से अंतिम सांस तक प्यार करते रहे नेताजी

पीएम मोदी द्वारा सम्मानित भलेराम कोहाड़ का निधन, कभी थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनमैन

हिमालय से लौटकर कहाँ गए पीएम मोदी, जानिए उनकी कहानी, उनकी जुबानी...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -