पत्नी ने अपने ही पति को उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली है वजह
पत्नी ने अपने ही पति को उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली है वजह
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरतंअगेज घटना का खुलासा हुआ है। कुछ दिन पहले ओरमांझी थाना इलाके के सपाही नदी के श्मशान घाट से संदिग्ध हालातों में एक शव बरामद हुआ था। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि यह शव अशेश्वर महतो नाम के युवक का था। रविवार को पुलिस ने इस पूरे मामला का खुलासा किया है। 22 अप्रैल को ओरमांझी थाने में ड़हु गांव की रहने वाली सीता देवी नाम की महिला ने एक गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके पति अशेश्वर महतो प्रातः 10:30 के करीब खेत की तरफ गए थे। उसके पश्चात् से अब तक लौट कर नहीं आए।

पीड़ित महिला सीता देवी ने पुलिस के सामने गुहार लगाते हुए कहा था कि जल्द से जल्द उसके पति को ढूंढ निकाला जाए। इसी बीच पुलिस को अगले ही दिन यानी 23 अप्रैल को अशेश्वर महतो का शव सपाही नदी के श्मशान घाट पर मिला था। इस मामले में रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की एक टीम बनाई गई। पुलिस की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तहकीकात आरम्भ की। शक के आधार पर मृतक अशेश्वर महतो की पत्नी सीता देवी, जिसने अपने पति की गुमशुदगी को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे ही गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

सख्ती से पूछताछ के चलते सीता देवी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस के सामने उसने अपने कथित प्रेमी सनोज कुमार महतो के साथ मिलकर 22 अप्रैल के दिन अपने पति असेश्वर महतो की सुंयोजित साजिश के तहत धारदार हथियार से मार कर क़त्ल कर दिया। पति का क़त्ल करने के बाद दोनों ने शव खेत में बने एक कमरे में छिपा दिया था। कमरे को बाहर से ताला लगा कर उसकी निगरानी रखने लगे। देर रात 12 बजे के पश्चात् महिला के प्रेमी सनोज कुमार महतो ने अपने बहनोई (जीजा) प्रेमनाथ महतो के साथ मिलकर सीता देवी के साड़ी से ही मृतक अशेश्वर महतो के शव को एक लाठी में बांध कर सपाही नदी के श्मशान घाट के नजदीक पानी में फेंक दिया।

तत्पश्चात, सभी वहां से फरार हो गए। अगले दिन पुलिस एवं गांव के लोगों को गुमराह करने के लिए महिला सीता देवी ने ओरमांझी थाना में जाकर एक फर्जी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रांची पुलिस ने मृतक अशेश्वर महतो की पत्नी सीता देवी, सीता देवी के कथित प्रेमी सनोज कुमार महतो उसके बहनोई (जीजा) प्रेमनाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई एक हथोड़ा, खून से सना बोरा, शव को टांग कर एक स्थान से दूसरे जगह ले जाने वाले डंडे को भी बरामद कर लिया है।

आप एक व्यक्ति की रक्षा के लिए यहाँ आ गए..? संदेशखाली में CBI जांच रुकवाने गई ममता सरकार को पड़ी 'सुप्रीम' फटकार !

93 दिन पहले रेलकर्मी ने कर ली थी ‘मौत की तैयारी’, शव के पास मिले 3 सुसाइड नोट

'कांग्रेस ने कर्नाटक को ATM बना दिया, खाली कर दिया खज़ाना..', पीएम मोदी ने क्यों लगाए ये आरोप?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -