सुभाष चंद्र बोस की अद्भुत प्रेम कहानी, इस महिला से अंतिम सांस तक प्यार करते रहे नेताजी
सुभाष चंद्र बोस की अद्भुत प्रेम कहानी, इस महिला से अंतिम सांस तक प्यार करते रहे नेताजी
Share:

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रेम कहानी उनकी जिंदगी की किताब का वो पन्ना है, जिसे बहुत कम दफा पलटा गया। आजादी की लड़ाई लड़ते-लड़ते नेताजी बोस जिस महिला को दिल दे बैठे थे, उसे वह अपनी आखिरी सांस तक मोहब्बत करते रहे। दोनों की शादी भी हुई किन्तु रहस्यमयी तरीके से। वर्ष 1934 में जब ब्रिटिश सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत से निर्वासित कर दिया, तो वे यूरोप के वियेना चले गए।

वे यहीं रहकर आजादी की लड़ाई से जुड़े साथियों को लगातार पत्र लिखते रहे, खतों के डिक्टेशन और टाइपिंग के लिए उन्हें एक सहायक की आवश्यकता थी। तभी उनके एक दोस्त ने उन्हें मिस एमिली शांक्ले से मिलवाया। नेताजी ने शांक्ले को काम पर रख लिया। शर्मिला बोस द्वारा लिखी गई 'लव इन द टाइम ऑफ वार: सुभाष चंद्र बोस जर्नी टू नाजी जर्मनी' के अनुसार वर्ष 1937 में बोस वापस एमिली के पास पहुंचे। ऑस्ट्रिया के बडगस्टीन शहर में 26 दिसंबर को उन दोनों ने गुप्त तरीके से शादी कर ली। किन्तु शादी के फौरन बाद बोस जनवरी 1938 में भारत वापिस लौट आए।

हालांकि, कुछ इतिहासकारों का कहना है कि इनकी शादी 1942 में हुई थी। सुभाष चंद्र बोस और एमिली ने निर्णय लिया कि भारत की आजादी से पहले वह अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं करेंगे। हालांकि, इस शादी के बारे में केवल उनके मित्र पंडित जवारहरलाल नेहरू को ही पता था। नवंबर, 1942 में बोस और एमिली को एक बेटी हुई, जिसका नाम अनिता रखा गया। दुर्भाग्यवश, बोस का अपनी पत्नी और बेटी का साथ बस इतने ही दिनों तक था। आठ जनवरी, 1943 को सुभाष जब जर्मनी से जापान जा रहे थे, तब बोस ने अपनी पत्नी-बच्ची को आखिरी बार देखा था, जिसके बाद 1945 में प्लेन क्रैश में उनकी मौत की खबर आई।    

ये भी पढ़ें:-

जन्मदिन विशेष : संजय के साथ सुपरहिट फिल्म और साऊथ सुपरस्टार को दे बैठी दिल, कुछ ऐसी रही है नम्रता की लाइफ

​B'Day : 33 के हुए बॉलीवुड के 'धोनी', जानिए खास बातें

B'Day : सिर्फ 26 फिल्मों में 7 अवॉर्ड जीत चुकी एक्ट्रेस, उठा चुकी है दहेज़ प्रथा के खिलाफ आवाज़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -