आज है आपकी प्यारी गोपी बहू का जन्मदिन, हैं बहुत स्टाइलिश
आज है आपकी प्यारी गोपी बहू का जन्मदिन, हैं बहुत स्टाइलिश
Share:

टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहु बनकर सभी का दिल जीतने वाली जिया मानेक का आज जन्मदिन है। जिया मानेक का जन्म अहमदाबाद में हुआ था और आज वह एक बहुत ही मशहूर टीवी अभिनेत्री हैं। जिया ने अपनी अदाकारी से हर उम्र के दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। वह बुजुर्गों ही नहीं बल्कि बच्चों को भी खूब पसंद आती हैं। जिया मानेक एक बहुत ही क्यूट अदाकारा हैं। उन्होंने Jeannie Aur Juju जैसे मज़ाकिया शो में काम कर बच्चों का दिल जीता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)

वैसे जिया ने अब तक कई शो में खूब कमाल का काम किया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि इस ख़ूबसूरत एक्ट्रेस ने टीवी के आम शोज के साथ-साथ कई रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया है। इस लिस्ट में झलक दिखला जा 5 जैसे शोज शामिल हैं। वैसे जिया को आप सभी ने अजब गजब घर जमाई, बड़ी दूर से आये है, मनमोहिनी जैसे सीरियलस में भी देखा होगा।

जिया ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले फिल्मों में भी हाथ आज़माया है। साल 2010 में आई फिल्म ना घर के ना घाट के में जिया ने एक छोटा किरदार निभाया था। वैसे इस एक्ट्रेस की सादगी और भोलेपन से सब इन्हे पसंद करते हैं। कई लोग इनके दीवाने हैं। इस समय इंस्टाग्राम पर जिया खूब एक्टिव रहती हैं और लोगों को पसंद आती हैं। बीते दिनों उन्होंने जबरदस्त फोटोशूट करवाया था जो दुल्हन के रूप में था। फिलहाल जिया मानेक उर्फ़ गोपी बहू हमारी तरफ से जन्मदिन की बहुत -बहुत शुभकामनाएं।

जैस्मिन भसीन की मांग भरने से पहले अली रुबीना की सलाह को करेंगे फॉलो

मुंबई के नायर अस्पताल में 26 साल के डॉक्टर ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के किसान ने खरीदा 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -