Ex बॉयफ्रेंड को पाने के लिए जादू-टोना करने लगी थी दिव्यांका त्रिपाठी, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
Ex बॉयफ्रेंड को पाने के लिए जादू-टोना करने लगी थी दिव्यांका त्रिपाठी, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
Share:

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को मनोरंजन जगत का एक जाना माना नाम माना जाता है। अभिनेत्री रील लाइफ में टेलीविज़न की बहू बनकर प्रशंसकों का मनोरंजन करती हैं तो वहीं वे वास्तविक जिंदगी में अपने एडवेंचरस स्टाइल से सभी को चकित भी कर देती हैं। अपने करियर में दिव्यांका त्रिपाठी ने कई सारे लोकप्रिय सीरियल्स में काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। दिव्यांका आज यानी 14 दिसंबर, 2021 को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 

बता दे कि दिव्यांका को टीवी सीरियल 'मोहब्बतें' में बहुत पसंद किया गया था। इसके अतिरिक्त वे तेरी मेरी लव स्टोरी, बनूं तेरी दुल्हन और अदालत जैसे सीरियल्स का भाग रहीं। दिव्यांका ने कई सारे रियलिटी शोज में भी भाग लिया। दिव्यांका जोर का झटका, कॉमेडी सर्कस, बॉक्स क्रिकेट लीग 1, नच बलिए 8 और द वॉइस 3 में भाग लिया था। साथ ही बीते वर्ष ही कोरोना काल में उन्होंने फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में भाग लिया। इसमें वे फर्स्ट रनरअप रहीं तथा उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया।

वही बता यदि दिव्यांका की निजी जिंदगी की करें तो विवेक दहिया संग शादी करने से पहले दिव्यांका अभिनेता शरद मल्होत्रा संग रिलेशनशिप में रही थीं। दोनों की रिलेशनशिप 8 वर्ष लंबी थी। अभिनेत्री ने राजीव खंडेलवाल के शो में इस बारे में बात भी की थी। उन्होंने शरद संग अपने 8 वर्ष लंबे रिलेशनशिप एवं ब्रेकअप के बारे में बताया था कि- मुझे इसे हजम करने में काफी वक़्त लगा। मैंने प्रत्येक चीज करने का प्रयास किया। आपको पता है मैं किस हद तक गई थी। मैं अपने रिलेशनशिप को संवारने के लिए काले जादू की सहायता भी लेती थी। मगर ना जाने क्या हुआ। मैं किसी अजनबी से भी पूछने लगती थी कि मैंने क्या गलत किया। 8 वर्ष सब कुछ ठीक रहने के पश्चात् ऐसा कैसे हो गया। बता दे कि अब दिव्यांका विवेक दहिया के साथ बहुत खुश है तथा आए दिन दोनों कि कई तस्वीरें शेयर करती रहती है।

मिस यूनिवर्स बनते ही हरनाज ने किया कपिल की बुआ को फ़ोन, जानिए क्यों?

अंकिता की शादी की रस्मों में पहुंची कंगना, लुक ने जीता फैंस का दिल

'भारत अकेले हिन्दुओं का नहीं है..', राहुल गाँधी के बयान पर भड़के ओवैसी, गहलोत को देनी पड़ी सफाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -