पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों से भड़कीं दिव्या कुमार खोसला, कहा- 'मानना पड़ेगा...'
पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों से भड़कीं दिव्या कुमार खोसला, कहा- 'मानना पड़ेगा...'
Share:

नागिन 3 स्टार टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी इन दिनों चर्चाओं में हैं। आप जानते ही होंगे इस समय उन पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। ऐसे में वह जेल में बंद है। अब अगले 14 दिनों तक पर्ल वी पुरी को जेल में ही रहना होगा। वैसे पर्ल वी पुरी के ऊपर लगे आरोपों को अब तक कई टीवी सेलेब्स ने गलत बताया है। अब इसी लिस्ट में शामिल हुईं हैं टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार खोसला। जी दरअसल टीवी सितारों का दावा है कि पर्ल वी पुरी को गलत इल्जाम में फंसाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई के डीसीपी ने दावा किया है कि पुलिस के पास पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर पीड़िता की मां का एक ऑडियो वायरल हुआ था और इस ऑडियो में एकता कपूर पीड़िता की मां से सच बोलने की गुहार लगा रही हैं। इस वायरल हुए ऑडियो में पीड़िता की मां ने माना था कि पर्ल वी पुरी ने कुछ गलत नहीं किया है। अब इन सभी के बीच दिव्या कुमार खोसला ने भी पर्ल वी पुरी का सपोर्ट किया है। उन्होंने पर्ल वी पुरी पर आरोप लगाने वाले कपल की पहचान उजागर कर दी है। आप देख सकते हैं उन्होंने बच्ची के मां बाप की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि, ''ये वाकई शर्मनाक है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप भी मेरी बात से सहमत हो जाएंगे।''

आगे अदाकारा ने लिखा है, ''मैं आप लोगों को इस कपल से मिलवाना चाहती हूं। इस आदमी का नाम अनित डोणे है और ये महिला एकता शर्मा है। एकता शर्मा एक अदाकारा है जो कि पर्ल वी पुरी के शो बेपनाह प्यार में काम करती थी। ये वो दो लोग हैं जिन्होंने पर्ल वी पुरी पर रेप के आरोप लगाए हैं। बच्ची के पिता ने दावा किया है कि पर्ल वी पुरी ने 5 साल की उम्र की इस बच्ची के साथ रेप किया है। ये आदमी एक बच्ची का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। इन लोगों को ऐसी हरकत करते हुए शर्म आनी चाहिए। इस आदमी ने ये केस 2019 में दर्ज करवाया था। मैं ये बात नहीं समझ पा रही हूं कि पुलिस ने अब तक इस केस पर काम क्यों नहीं किया था।''

वहीँ आगे दिव्या खोसला कुमार ने लिखा है, ''बच्ची मां मां पर्ल वी पुरी को बेकसूर बता रही है। ऐसे में एफआईआर में पर्ल वी पुरी का नाम क्यों है। ये अदाकारा इस बात का खुलासा कर चुकी है कि उसका पति एक साइको इंसान है। इसके बाद भी लोग इस बच्ची के पिता पर यकीन कर रहे हैं। एकता कपूर भी इस बारे में खुलकर बात कर चुकी है। मानना पड़ेगा कि बच्ची के पिता ने एक अवॉर्ड विनिंग स्क्रिप्ट लिखी है।''

इस एक्ट्रेस ने किया दावा- 'सुशांत जैसे खुद को मार सकते हैं मोहित रैना', अभिनेता ने दर्ज करवाया केस

बेटे और पति संग नताशा ने शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- 'बेटा आप पर गया है भाभी'

जल्द मुंबई में शुरू होगी टीवी शोज की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -