जेल से बाहर आते ही भारती सिंह ने किया पहला पोस्ट
जेल से बाहर आते ही भारती सिंह ने किया पहला पोस्ट
Share:

ड्रग्स मामले में बीते दिनों ही NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को हिरासत में लिया था। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जी दरअसल बीते दिनों ही दोनों के घर से NCB को गांजा मिला था और उसके बाद दोनों को मुंबई की एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं फिर भारती और हर्ष ने एनडीपीएस कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिस पर सुनवाई करते हुए एनडीपीएस कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी है।

अब दोनों अपने घर जा चुके हैं। इसी क्रम में भारती सिंह ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की हैं और इसमें उन्होंने अमृता खानविलकर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने स्टोरी में एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे उनके लिए शख्स गाना गाते दिखाई देता है। वहीं एक वीडियो में भारती सिंह दिखाई दे रही हैं जबकि पीछे आवाज सुनाई दे रही है कि रुलाना बहुत आसान है लेकिन हंसाना बेहद ही मुश्किल है।

आपको याद हो तो जब भारती गिरफ्तार हुई थी तब कई लोगों उनपर हमला बोला था और अब तक लोग उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं है। आपको पता ही होगा कि भारती और हर्ष के मुंबई के घर और दफ्तर पर एनसीबी (NCB) की टीम ने छापेमारी करते हुए 86।5 ग्राम गांजा जब्त किया था जिसके बाद से भारती जमकर चर्चाओं में रहीं थीं।

मेहँदी सेरेमनी के फोटोज में बड़ी खूबसूरत नजर आईं सना खान

श्वेता तिवारी पर लगा धोखा-धड़ी का आरोप, पति अभिनव ने कही यह बात

कविता और अली की लड़ाई देख बोले पति रोनित- 'उसे फूटेज मिलेगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -