प्रचार भी नहीं किया, अब चुनाव भी नहीं लड़ेंगी.., आखिर क्या है मायावती का प्लान ?
प्रचार भी नहीं किया, अब चुनाव भी नहीं लड़ेंगी.., आखिर क्या है मायावती का प्लान ?
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती अब तक चुनाव प्रचार के लिए बाहर नहीं निकली हैं। 10 फरवरी से राज्य में वोटिंग शुरू होनी है और 7 चरणों के लंबे चुनाव के लिए अब तक किसी प्रचार की बागडौर मायावती ने खुद नहीं संभाली है। इस बीच खबर मिल रही है कि मायावती खुद भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इतना ही नहीं उनके मुख्य सिपहसालार सतीश मिश्रा भी चुनावी मैदान से नहीं उतरेंगे।

खुद बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, 'पूर्व सीएम मायावती और मैं चुनाव नहीं लड़ेंगे।' हालांकि इसके बाद भी उन्होंने यूपी में बसपा की सरकार बनने का दावा किया। समाजवादी पार्टी (सपा) के 400 सीटें जीतने के दावे पर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि, 'सपा के पास तो 400 प्रत्याशी ही नहीं हैं, तो फिर वो कैसे इतनी सीटें जीत सकते हैं। सपा या फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में नहीं आने वाले हैं।' 

उन्होंने कहा कि इस बार यूपी में बहुजन समाज पार्टी सत्ता में आने वाली है। बता दें कि सतीश चंद्र मिश्रा बहुत दिनों से अकेले ही प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। अवध से लेकर पूर्वांचल और पश्चिम यूपी तक उन्होंने ताबड़तोड़ दौरे किए हैं। खासतौर पर ब्राह्मण समुदाय को आकर्षित करने के लिए उन्होंने कई आयोजन किए हैं। मगर मायावती की चुनाव को लेकर न तो कोई जनसभा हुई है और न ही उन्होंने कोई रोड शो ही निकाला है।

'करोड़ों रुपए लेकर टिकट बेच रही AAP.,' खुद केजरीवाल के कार्यकर्ताओं ने खोली पोल, देखें Video

'धर्म अंधविश्वास होता है, लेकिन सपने में श्रीकृष्ण आते हैं..', आखिर क्या कहना चाहते हैं अखिलेश ?

पंजाब चुनाव में 'कैप्टन' को मिली हॉकी स्टिक और गेंद, क्या भाजपा और अमरिंदर कर पाएंगे 'गोल' ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -