'इंडी गठबंधन का एजेंडा है कि वह सत्ता में आए तो...', प्रयागराज में बोले PM मोदी

'इंडी गठबंधन का एजेंडा है कि वह सत्ता में आए तो...', प्रयागराज में बोले PM मोदी
Share:

लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। इलाहाबाद से बीजेपी उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी एवं फूलपुर से उम्मीदवार प्रवीण पटेल को जिताने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि सपा शासन काल में इलाहाबाद में दिन दहाड़े गोली तथा बम चलते थे। व्यापारी असुरक्षित महसूस करते थे। आज बीजेपी सरकार माफिया के महलों को ढहाकर वहां निर्धन लोगों  के लिए मकान बनवा रही है। 

उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में जाति देखकर नौकरी मिलती थी। UPSC का नाम परिवर्तित कर परिवार सर्विस कमीशन रख दिया गया था। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस सरकार में प्रयागराज के साथ बहुत पक्षपात किया गया था। वोट बैंक के लालच में यह लोग कुंभ की व्यवस्था ठीक तरीके से नहीं करते थे। मोदी ने कहा कि चौबीस का चुनाव तय करेगा कि भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर से बहेगी। प्रधानमंत्री ने लगभग 22 मिनट तक भाषण दिया। राम मंदिर के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत तेजी से बदल रहा है। विश्व पटल पर भारती की पहचान अब एक्सप्रेस वे से होती है. इंफ्रास्ट्रक्चर से होती है। भारत की डिजिटल टैक्नोलॉजी लेने के लिए विदेशी भी लालायित हैं। भारत आज विश्व में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। यहां की टी-ट्वेंटी से दुनिया हैरान। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज का मिजाज हर जगह से अलग है। यहां के लोग किसी से दबकर रहते हैं न किसी से डरकर रहते हैं। जो जिंदादिली मैने में प्रयागराज के लोगों में देखी है वह कम ही देखने को मिलती है। यही मिजाज आज के भारत का मिजाज है। भारत आज रफ़्तार से बढ़ रहा है। हर देशवासी खुश है। समाजवादी पार्टी -कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को यह बात हजम नहीं हो रही है। कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं। इंडी गठबंधन का एजेंडा है कि वह सत्ता में आए तो कश्मीर से आर्टिकल 370 और CAA समाप्त कर देंगे। 

अखिलेश यादव की रैली में मची भगदड़, एक-दूसरे के ऊपर गिरे सपा कार्यकर्ता

BJP विधायक के पोते ने की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

MP में बड़ा हादसा, ब्रिज के नीचे गिरी तेज रफ्तार बस, 2 की मौत और दर्जनों घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -