महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, BJP-कांग्रेस के दिग्गजों की चुनावी रैली आज

महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, BJP-कांग्रेस के दिग्गजों की चुनावी रैली आज
Share:

ओडिशा: चार चरणों का चुनाव प्रचार समाप्त होने के उपरांत अब अंतिम तीन चरणों के चुनाव प्रचार की सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम दल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा की तरफ से सबसे बड़े चेहरे और पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार  करने वाले है। बीजेपी की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी डिंडोरी में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले है। रैली दोपहर लगभग 3.15 बजे आयोजित की जाने वाली है। इसके बाद पीएम कल्याण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसका वक़्त शाम करीब 5.15 बजे प्रस्तावित है। कल्याण की जनसभा के उपरांत प्रधानमंत्री मोदी मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए रोड शो करने वाले है। रोड शो का समय शाम लगभग 6.45 बजे तय किया गया है।

बंगाल और ओडिशा में शाह ने संभाली कमान: पीएम मोदी के साथ साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करने वाले है। शाह पश्चिम बंगाल के हुगली में पूर्वाह्न 11 बजे चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले है। सीरमपुर लोकसभा सीट पर ताल ठोक रहे प्रत्याशी के लिए हुगली के मोसात बाजार में रैली प्रस्तावित है। जिसके उपरांत शाह ओडिशा रवाना हो सकते है। ओडिशा में शाह एक चुनावी जनसभा और रोड शो करने वाले है। बीजेपी की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार अस्का लोकसभा इलाके में दोपहर करीब दो बजे चुनावी सभा होने वाली है। गंजाम जिले के सुरादा डैम साइड में इस रैली का आयोजन किया जाना है। जिसके उपरांत शाह कटक में एक रोड शो करने वाले है। कटक लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए शाह करीब 5.30 बजे से रोड शो करने वाले है।

ओडिशा, बिहार और बंगाल दौरे पर जाएंगे नड्डा: धुआंधार चुनाव प्रचार की इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन राज्यों का दौरा करने वाले है। नड्डा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। नड्डा चुनाव प्रचार की शुरुआत बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से करने वाले है। नड्डा मोतिहारी में पूर्वाह्न 11.15 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद पश्चिम बंगाल रवाना होंगे। नड्डा मुर्शिदाबाद जिले में दोपहर तकरीबन 2.35 बजे चुनावी रैली करने वाले है। इसके बाद बांकुरा में शाम तकरीबन 4.10 बजे एक और जनसभा प्रस्तावित है। बंगाल के उपरांत नड्डा ओडिशा रवाना हो जाएंगे। ओडिशा में बीजेपी प्रमुख नड्डा शाम तकरीबन 7.50 बजे से एक अहम बैठक करने वाले है। बीजेपी के अनुसार बैठक सुभद्रा योजना से संबंधित है और इसका आयोजन खोरधा जिले में किया जाने वाला है।

कांग्रेस नेता खरगे और राहुल गांधी के कार्यक्रम: खबरों की माने तो  कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में चुनाव प्रचार करने वाले है। खबरों के अनुसार खरगे बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता करते हुए दिखाई देंगे। इसके उपरांत दोपहर तकरीबन 1.30 बजे रायबरेली में जनसभा की योजना है। खरगे दोपहर लगभग 3.15 बजे अमेठी में जनसभा कर सकते हें। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ओडिशा के बोलांगिर में रैली भी कर सकते है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश भुवनेश्वर में प्रेस वार्ता कर सकते हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी के ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार ने बताया है कि खरगे 16 मई को ओडिशा के कंधमाल में चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं।

बाइबिल का अपमान करके फंस गई करीना कपूर खान ! ईसाई समुदाय में आक्रोश, MP हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

1980 और 90 के दशक में इन कारों का क्रेज था, बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जाता था ये कार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -