पंजाब चुनाव में 'कैप्टन' को मिली हॉकी स्टिक और गेंद, क्या भाजपा और अमरिंदर कर पाएंगे 'गोल' ?
पंजाब चुनाव में 'कैप्टन' को मिली हॉकी स्टिक और गेंद, क्या भाजपा और अमरिंदर कर पाएंगे 'गोल' ?
Share:

अमृतसर: पंजाब में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ‘पंजाब लोक कॉन्ग्रेस’ (PLC) को निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिया है। अमरिंदर सिंह की पार्टी का चुनाव चिन्ह हॉकी स्टिक और गेंद है। सूबे में 14 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए वोट पड़ेंगे। जबकि, चुनाव परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि राज्य विधानसभा चुनाव भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि 6 दिसंबर 2021 को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी पार्टी का कार्यालय खोलने के बाद कहा था कि, 'हमारा उद्देश्य पंजाब विधानसभा चुनाव जीतना है और हम जरूर जीतेंगे।' कैप्टन ने कहा था कि व्यक्ति को हमेशा विजेताओं का चुनाव करना चाहिए और उन्हीं उम्मीदवारों का समर्थन भी करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने टकसाली नेता ढींढसा के साथ भी गठबंधन के संकेत दिए थे।

बता दें कि राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ काफी समय तक चली सियासी खींचतान के बाद 2 नवंबर 2021 को पत्र लिखकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसी के साथ ही कैप्टन ने अपनी नई पार्टी ‘पंजाब लोक कॉन्ग्रेस’ की भी घोषणा कर दी थी।

'प्रचार कांग्रेस का, तस्वीरें भाजपा की..', सोशल मीडिया पर फिर बना पार्टी का 'मजाक'

'करोड़ों रुपए लेकर टिकट बेच रही AAP.,' खुद केजरीवाल के कार्यकर्ताओं ने खोली पोल, देखें Video

महिलाओं को चुनाव में 40% टिकट से लेकर सरकारी नौकरी तक, यूपी चुनाव में कांग्रेस ने किए ये वादे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -