'धर्म अंधविश्वास होता है, लेकिन सपने में श्रीकृष्ण आते हैं..', आखिर क्या कहना चाहते हैं अखिलेश ?
'धर्म अंधविश्वास होता है, लेकिन सपने में श्रीकृष्ण आते हैं..', आखिर क्या कहना चाहते हैं अखिलेश ?
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कल (जनवरी 10, 2022) एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में पत्रकार से बात करते हुए योगी सरकार को घेरने के चक्कर में अपना भी मजाक बनवा लिया। अब उनके इसी इंटरव्यू की कुछ वीडियो क्लिप्स, इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस इंटरव्यू में उन्होंने नोएडा को लेकर उनके मन में घर कर चुके अंधविश्वास पर भी बात की।

 

जब पत्रकार ने अखिलेश से सवाल किया कि आखिर वो मुख्यमंत्री रहने के दौरान कभी नोएडा क्यों नहीं आए, तो इस पर सपा प्रमुख ने कहा कि वहाँ जो भी जाता है वो फिर कभी CM नहीं बनता। अपनी इसी बात को कहने के बाद वो ये कहते हुए हंस पड़े कि, 'हमारे बाबा भी नोएडा गए थे। वे इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।' इस अंधविश्वास पर सवाल पूछे जाने पर सपा प्रमुख ने कहा कि धर्म भी एक प्रकार का अंधविश्वास होता है। 

धर्म को अंधविश्वास बताने के बिल्कुल बाद अखिलेश यादव ने दावा किया कि भगवान श्रीकृष्ण उनके सपने में इसलिए आते हैं, क्योंकि वो उनके कुलदेवता हैं। अखिलेश ने कहा इस बार यूपी की जनता भाजपा को राधे-राधे कर देगी। जब उनसे सवाल किया गया कि यदि दोबारा राज्य में योगी सरकार बन गई फिर? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि दोबारा चुनाव जीतने पर योगी आदित्यनाथ PM पद के दावेदार हो जाएँगे, जबकि अभी से ही डबल इंजन टकरा रहा है। भाजपा को इस संबंध में सोचना चाहिए। 

'प्रचार कांग्रेस का, तस्वीरें भाजपा की..', सोशल मीडिया पर फिर बना पार्टी का 'मजाक'

'करोड़ों रुपए लेकर टिकट बेच रही AAP.,' खुद केजरीवाल के कार्यकर्ताओं ने खोली पोल, देखें Video

पंजाब चुनाव में 'कैप्टन' को मिली हॉकी स्टिक और गेंद, क्या भाजपा और अमरिंदर कर पाएंगे 'गोल' ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -