'2024 में बदलाव मांग रही जनता, कोई काम नहीं करती भाजपा..', तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला

'2024 में बदलाव मांग रही जनता, कोई काम नहीं करती भाजपा..', तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला
Share:

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र की सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता 2024 में बदलाव चाह रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, ''देश की जनता 2024 में बदलाव की मांग कर रही है। 'भारतीय जनता परेशान है, भारतीय जनता पार्टी से, क्योंकि वो कोई काम नहीं करते। वे केवल झूठ बोलते हैं। वे लोगों को बांटते हैं और नकारात्मक राजनीति करते हैं।”

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि गृह मंत्री को शिक्षा, गरीबी और नौकरियों पर बात करनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि, "बिहार के लोगों को अच्छी शिक्षा चाहिए। उन्हें अच्छे अस्पताल चाहिए। उन्हें नौकरियां चाहिए। उन्हें गरीबी और महंगाई से राहत चाहिए। उन्हें पलायन से राहत चाहिए। किसानों की एमएसपी पक्की होनी चाहिए और उनकी आय दोगुनी होनी चाहिए। अमित शाह को इन पर बात करनी चाहिए।"  

गौरतलब है कि बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। 2019 में, भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने 40 में से 39 सीटें जीतकर राज्य में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती थी। राज्य की मजबूत ताकत RJD अपना खाता खोलने में विफल रही थी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित बिहार में विपक्षी गठबंधन ने चुनाव पूर्व घोषणा की थी कि RJD, उसका सबसे बड़ा घटक, राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 26 पर चुनाव लड़ेगा। NDA के हिस्से के रूप में, भाजपा और जदयू क्रमशः 17 और 16 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर और जीतन मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 

इस कंपनी ने लॉन्च किया 1 रुपये का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

हिन्दू नेताओं को मारने की साजिश का भंडाफोड़, मौलवी सौहेल सहित 3 आतंकी गिरफ्तार

'आरक्षण ख़त्म कर देगी भाजपा..', कांग्रेस के आरोपों पर राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -