'भाजपा' में शामिल हुए शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख
'भाजपा' में शामिल हुए शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख
Share:

टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं बिग बॉस 13 की प्रतियोगी शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। उन्होंने बेटी शहनाज के बिग बॉस 13 में रहते हुए नाम कमाया था। अब संतोख सिंह सुख एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। खबर है कि पंजाब में चुनाव से पूर्व संतोख सिंह सुख ने बीजेपी को ज्वॉइन कर लिया शहनाज गिल के बिग बॉस 13 में रहते हुए संतोख सिंह सुख कई इंटरव्यू में बेटी को लेकर चर्चा करते थे। 

उन्होंने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला एवं शहनाज गिल के रिश्तों पर भी चर्चा की हुई है। संतोख सिंह सुख को उनकी बेबाकी के लिए जाना-जाता है। वह बेटी से प्यार तो करते हैं मगर उनसे खफा भी बहुत जल्द हो जाते हैं। कुछ वक़्त पहले संतोख सिंह सुख ने शहनाज गिल के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के माध्यम से उन्होंने बेटी के लिए प्यार व्यक्त किया था। वहीं नवंबर 2020 में उन्होंने कसम खाई थी कि वह शहनाज से फिर कभी बात नहीं करेंगे। इसका कारण था शहनाज गिल का चंडीगढ़ जाकर म्यूजिक वीडियो शूट करना तथा अपने घर ना जाना। तब संतोख ने बोला था कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि शहनाज चंडीगढ़ में थीं। उन्हें इसका पता मीडिया रिपोर्ट्स से ही चला है। 

वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत पर संतोख सिंह सुख ने उनके साथ खिंची तस्वीर को साझा करते हुए दुख व्यक्त किया था। शहनाज, सिद्धार्थ के जाने से बिलकुल टूट गई थीं। शहनाज गिल की परियोजनों की बात करें तो उन्हें फिल्म 'हौसला रख' में देखा गया था। इस मूवी में उनके साथ दिलजीत दोसांझ ने काम किया था।

इस शख्स को डेट कर रही हैं चाहत खन्ना

बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा को सलमान खान ने कहा 'बहन जी', जानिए क्या है वजह?

एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए जैस्मिन-अली, ये है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -