VIDEO: 'डिलीवरी के लिए दे देना 50-50 हजार', मीडिया फोटोग्राफर्स से बोलीं भारती सिं
VIDEO: 'डिलीवरी के लिए दे देना 50-50 हजार', मीडिया फोटोग्राफर्स से बोलीं भारती सिं
Share:

अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वाली भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालाँकि प्रेग्नेंसी में भी भारती काम कर रही हैं। हाल ही में भारती को स्पॉट किया गया और इस दौरान भारती ने फोटोग्राफर्स के साथ खूब मस्ती की। अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस विद्ये में भारती ने ये भी बताया कि उन्हें लड़की चाहिए या लड़का। जी दरअसल भारती ने इस दौरान ये भी कहा कि जब उनका बेबी होगा या होगी तो सभी चैनल वाले मुझे 50-50 हजार देना। आप देख सकते हैं इस वीडियो में भारती, फोटोग्राफर्स के साथ खूब मस्ती-मजाक करती हैं। उसके बाद वह कहती हैं, 'सारे मीडिया चैनल मुझे 50-50 हजार देना। डिलीवरी का खर्चा आना चाहिए क्योंकि हमें अपने तरीके से सभी को प्रेग्नेंसी की खबर देनी थी, लेकिन आप लोगों ने छाप-छाप के हमारा सस्पेंस खराब कर दिया। तो जब बेबी होने वाला होगा तो मैं आपका बता दूंगी कि किस अस्पताल में डिलीवरी हो रही है। आप सभी चैनल वाले 50-50 हजार दे दीजिएगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में भारती से पूछा जाता है कि 'उन्हें लड़का चाहिए या लड़की?' तो भारती कहती हैं, लड़की…मुझे मेरी जैसी मेहनती लड़की चाहिए। लड़की को बोल सकते हैं कि बेटा चाय बना कर रखना मम्मी घर आने वाली है। लड़के को बोलेंगे तो वो कहेगा मैं क्रिकेट खेलने जा रहा हूं। लड़कियां बेस्ट होती हैं।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि अभी हाल ही में भारती ने अपना वीडियो शेयर किया था और बताया था कि उन्हें मम्मी बनने में मजा आ रहा है। इस वीडियो में भारती अलग-अलग आउटफिट में नजर आती हैं जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, मॉम टू बी…मम्मी बनने में मजा आ रहा है।

वैसे भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर पति हर्ष लिंबाचिया के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उस वीडियो में भारती टॉयलेट में होती हैं और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी किट होती है जिसके जरिए पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट हैं। वहीं इसके बाद वह किट लेकर अपने कमरे में जाती हैं जहां हर्ष सोए होते हैं। उसके बाद वह फिर स्पीकर में बच्चे के रोने की आवाज चलाती हैं और उससे हर्ष उठ जाते हैं। इसके बाद भारती, हर्ष को बताती है कि वह प्रेग्नेंट हैं।

3 दिन बढ़ेगी शीतलहर, जानिए इससे बचने के 7 खास उपाय

कृषि कानून वापस, आंदोलन ख़त्म.. फिर पंजाब में क्यों रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे किसान ?

शर्मनाक! एक बार फिर ह‍िंदू मंदि‍र पर हुआ हमला, दुर्गा प्रतिमा के धड़ को किया अलग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -