अपनी दुल्हनिया अंकिता को लेने विटेंज कार पर निकले विक्की जैन, इस भव्य मंडप में लेंगे फेरे
अपनी दुल्हनिया अंकिता को लेने विटेंज कार पर निकले विक्की जैन, इस भव्य मंडप में लेंगे फेरे
Share:

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एवं विक्की जैन (Vicky Jain) आज शादी करने वाले हैं। यह जोड़ी मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी करेंगे। दोनों की शादी फैमिली एवं फ्रेंड्स की उपस्थिति में मराठी रीति-रिवाज से होगी। तत्पश्चात, रात में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। हालांकि कोरोना को देखते हुए प्रोग्राम में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। दूसरी तरफ अंकिता और विक्की जिस मंडप में सात फेरे लेंगे, उसकी फोटो सामने आ गई हैं। इनकी शादी के लिए विशाल मंडप बनाया गया है। 

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम से मंडप की फोटो शेयर की हैं। मंडप को बहुत ही अट्रैक्टिव बनाया गया है। जिसमें लाल एवं सफेद लड़ियां लगाई गई हैं। परिवार एवं कुछ स्पेशल फ्रेंड्स की मौजूदगी में दुल्हन बनी अंकिता अपने दूल्हे विक्की जैन का हाथ थाम कर इसी मंडप में अग्नि के सात फेरे लेंगी। वहीं विक्की जैन अपनी होने वाली दुल्हनियां अंकिता को लेने के लिए वेटिंज कार में निकले। उन्होंने लाइट पिंक शेरवानी पहन रखी थी। आंखों पर काला चश्मा पहन वो बहुत जबरदस्त लग रहे थे। 

वही विक्की जैन और अंकिता लोखंडे शादी करने के पश्चात् मीडिया से चर्चा करने वाले थे। मगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने ये इवेंट रद्द कर दिया है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने शादी के पश्चात् होने वाला रेड कारपेट इवेंट रद्द कर दिया है, जिसमें मीडिया को प्रवेश मिलने वाला था। दोनों ने यह निर्णय मुंबई में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए लिया है। रिसेप्शन पार्टी में मेहमान होंगे मगर वो रोटेशन में वहां उपस्थित रहेंगे।

अंकिता लोखंडे ने शेयर की अपनी सगाई की तस्वीरें

मिस यूनिवर्स बनते ही हरनाज ने किया कपिल की बुआ को फ़ोन, जानिए क्यों?

अंकिता की शादी की रस्मों में पहुंची कंगना, लुक ने जीता फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -