रोहतक : हरियाणा का सियासी रण फतह करने के लिए भाजपा कोई मौका नहीं चूकना चाहती। इसलिए भाजपा अध्यक्ष व मंत्री अमित शाह 21 जून को हरियाणा आएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वे रोहतक में योगासन करते नजर आएंगे। कार्यक्रम बेशक गैर राजनीतिक बताया जाए, मगर शाह के आने के मायने सियासी तो हैं ही.
बाघ की मौत के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश।
कार्यकर्ताओं को देंगे संदेश
जानकारी के मुताबिक योग कार्यक्रम के जरिए भी शाह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दे सकते हैं। प्रदेश भाजपा ने पार्टी के सभी जिला प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को रोहतक में आमंत्रित किया है। सूत्रों की मानें तो योग कार्यक्रम के बाद अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रभारियों से बैठक कर सकते हैं। जिसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
यह होगी कार्यक्रम की थीम
इसी के साथ प्रदेश सरकार ने इस बार कार्यक्रम का थीम भी ‘योग फार हार्ट’ रखा है। जिसके जरिए भाजपा सरकार की तैयारी जनता के दिल में उतरने की है। सरकार का लक्ष्य मिशन 75 को हर हाल में पूरा करना है। योग कार्यक्रम में बाबा रामदेव मुख्य मेहमानों में शामिल हैं। रामदेव मंच से वीवीआईपी, वीआईपी को योगासन कराते नजर आएंगे। योग कार्यक्रम सुबह 6.47 बजे से लेकर 7.50 तक होगा। 21 हजार लोगों को खंडों में बांटा जाएगा। हर खंड में मंच अलग-अलग होंगे, जिनसे ट्रेनर योगासन कराएंगे।
शिरडी साईं बाबा मंदिर के दानपात्र में जमा सिक्कों को लेने से बैंको का इनकार
अब भी जारी है डॉक्टरों का देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन, 500 से अधिक डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
राजधानी में गर्मी ने कड़े किये अपने तेवर, आगे ऐसा बना रहेगा मौसम