अवैध संबधों के चक्कर में पत्नी की गला काटकर हत्या, पति और उसका दोस्त गिरफ्तार
अवैध संबधों के चक्कर में पत्नी की गला काटकर हत्या, पति और उसका दोस्त गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक व्यक्ति ने नाज़ायज़ संबंधों के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गली क्रमांक 13 में घर में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के गले और शरीर पर चाकुओं के निशान थे। जिसके बाद फ़ौरन ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में किसी भी किस्म की चोरी या लूट की घटना नहीं हुई थी। जिससे सीधा संदेह पति शाहदीन पर गया। फिर आसपास लोगों से पुलिस को यह पता चला कि मृतक महिला के संबंध उसके पति शाहदीन के साथ सही नहीं चल रहे थे। जिससे पुलिस का और भी संदेह गहरा गया। पुलिस ने आरोपी को हत्या के एक दिन बाद  अपने दोस्त के साथ अरेस्ट कर लिया।  

आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसे अपनी पत्नी के चाल चलन पर संदेह था। उसे कई बार समझाया था पर उस पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। शनिवार शाम 17 सितंबर को वो नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और पति- पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। फिर शाहदीन ने घर में फातिमा को चाकू मार दिए और चाकू से उसका गला काट दिया। क़त्ल में आसिफ ने भी शाहदीन का साथ दिया। 

अंधाधुंध फायरिंग से घबराए बिहार के लोग, बीच शहर गोलीबारी करते हुए निकले बाइक सवार

दिनदहाड़े गुंडों ने लूट की वारदात को अंजाम, लेकर भागे लाखों रुपए

पहले छेड़छाड़ फिर दुष्कर्म के बाद बुरी तरह से की युवती की पिटाई, और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -