लव मैरिज के 28 दिन बाद ही पति ने पी लिया फिनायल, सामने आई चौंकाने वाली वजह
लव मैरिज के 28 दिन बाद ही पति ने पी लिया फिनायल, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Share:

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ फतेहपुर क्षेत्र के गणेश कालोनी में आज एक पति ने अपनी पत्नी से हुई लड़ाई के पश्चात् फिनायल पीकर खुदखुशी करने की कोशिश की। युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहकीकात आरम्भ कर दी है। बता दें की युवक ने अंतर्जातीय लड़की से प्रेम विवाह किया था। फिर वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा था। शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था। मगर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। 

प्राप्त खबर के अनुसार, फतेहपुर क्षेत्र के गणेश कालोनी के रहने वाले 21 वर्षीय शक्ति धाकड़ ने छोटा लुहारपुरा की रहने बाली 19 वर्षीय लड़की के साथ 28 मार्च को प्रेम विवाह किया था। तत्पश्चात, दोनों किराए का कमरा लेकर अलग रहने लगे थे। शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। फिर शक्ति ने घर में रखा फिनायल पी लिया। इसकी खबर मकान मालिक ने शक्ति के पिता महेश धाकड़ को दी। महेश ने अपने बेटे शक्ति को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

शक्ति का इलाज करा रहे महेश धाकड़ ने बताया कि उनके बेटा डीजे बजाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिशन का काम करता है। प्रेम विवाह करने के पश्चात् से वह अलग रहने लगा था। बेटे की पत्नी उसे काम करने में टोकाटोकी करती रहती थी। वह काम पर जाता और रात में देर से आता, इस बात से दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। शायद इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई होगी, जिससे उनके बेटे ने फिनायल पी कर खुदखुशी करने की कोशिश की। फिलहाल मामले की तहकीकात की जा रही है।

केजरीवाल की सेहत के लिए हुआ मेडिकल बोर्ड का गठन, तिहाड़ जाकर इलाज करेंगे AIIMS के 5 डॉक्टर

'खतरा नहीं होना चाहिए..', भारत ने फिलीपींस को दी ब्रह्मोस मिसाइल, तो तिलमिलाए चीन ने कही ये बात

राहुल गांधी से लेकर पप्पू यादव तक..! आज धुरंधरों की जंग, देखें दूसरे चरण की प्रमुख सीटें

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -