'जहां-जहां पड़े श्री राम के चरण, उन्हें बनाया जाएगा तीर्थ स्थल', इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान
'जहां-जहां पड़े श्री राम के चरण, उन्हें बनाया जाएगा तीर्थ स्थल', इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Share:

जबलपुर: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। बीजेपी शासित प्रदेशों में इस दिन को लेकर बहुत उत्साह का माहौल है। मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को विशेष बनाने के लिए मोहन सरकार भी जुट चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इस दिन प्रदेश के सभी मंदिरों में दिवाली जैसी सजावट की जाएगी। वही वनवास के चलते प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी जहां से गुजरे मध्य प्रदेश में उन स्थानों को तीर्थ क्षेत्र बनाया जाएगा। 

इसके साथ ही 22 जनवरी को प्रदेश के सभी मंदिरों को सजाया जाएगा, सरकार अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों पर पुष्पवर्षा भी कराएगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के गैरिसन मैदान में आयोजित जनसभा में कही। सरकार गठन के बाद वे पहली बार जबलपुर पहुंचे थे। 22 जनवरी को राज्य की जनता तीसरी बार दीपावली मनाएगी। पहली बार परंपरागत दीवाली 12 नवंबर को मनी, फिर बीजेपी की प्रचंड जीत पर 3 दिसंबर को और अब अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन राज्य के सभी मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा।

अयोध्या जाने वाले राम भक्तों पर पुष्पवर्षा का काम भी सरकार करेगी। डॉ.मोहन यादव ने मंच से ही 100.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 308.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। अयोध्या के सरयू तट की तर्ज पर नर्मदा के गौरीघाट तथा तिलवारा तट का विकास कराने के साथ ही जबलपुर में ITI से दीनदयाल तक ओवरब्रिज निर्माण का ऐलान भी किया।

रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में युवक की हत्या कर फरार हुए बदमाश, मची हलचल

परिवार संग गुजरात से अयोध्या जा रहे शख्स ने ट्रेन में ही तोड़ा दम, 13 घंटे तक यात्रियों ने शव के साथ किया सफर

'बीमार पड़ोगे तो अस्पताल जाओगे न, मंदिर जाओगे तो वहां उल्टा दान मांग लेंगे...', राम मंदिर पर बोले तेजस्वी यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -