जब गौहर खान को फैन ने मारा था थप्पड़, तब एक्ट्रेस का हुआ था ये हाल
जब गौहर खान को फैन ने मारा था थप्पड़, तब एक्ट्रेस का हुआ था ये हाल
Share:

देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 7 की चैम्पियन रहीं अभिनेत्री गौहर खान अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ 25 दिसंबर को यानी आज षडै के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों अपनी फोटोज फैंस के साथ लगातार साझा कर रही है। गौहर एवं जैद की शादी की मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में क्रिसमस के दिन होगी। इस शादी में दोनों का परिवार तथा नजदीकी लोग सम्मिलित होंगे। गौहर हमेशा से अपनी बेबाकी को लेकर चर्चाओं में रही हैं। ऐसे में उनके नाम से कई विवाद भी जुड़े हैं। आइए आपको इनके बारे में बताएं।

बिग बॉस गौहर की लाइफ का एक महत्वपूर्ण भाग रहा है। वह बिग बॉस 7 विजेता रही थीं। शो के चलते उनका अफेयर टेलीविज़न  अभिनेता कुशाल टंडन के साथ आरम्भ हुआ था। घर से निकलने के पश्चात् भी दोनों एक दूसरे के साथ रहे। हालांकि कुछ ही महीनों पश्चात् गौहर और कुशाल अलग हो गए थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों में खतरनाक विवाद भी हुआ था। वही 2011 में गौहर खान अपनी लिप सर्जरी को लेकर सुर्ख़ियों में आई थीं। उनकी लिप सर्जरी काफी खराब रही थी और इसके चलते उन्होंने शूट्स भी स्थगित कर दिए थे। गौहर उस दौरान टेलीविज़न शो "खान सिस्टर्स" कर रही थीं। यह उनकी लाइफ के बारे में बना शो था, जिसमें गौहर तथा उनकी बहन निगार की डेली लाइफ को दिखाया जाता था।

वही एक इंटरव्यू में गौहर ने यह स्वीकार करते हुए कहा था कि मैंने एक लिप सर्जरी ट्राई की थी, जिसका प्रभाव तीन-चार घंटे के लिए रहता है। सर्जरी के पश्चात् मेरे लिप्स की शेप जिस प्रकार से आई वह मुझे अच्छी नहीं लगी। मैं बिल्कुल कैमरे पर नहीं आना चाहती थी। इस कारण "खान सिस्टर्स" की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। हनी सिंह के रियलिटी शो 'रॉ स्टार' का फिनाले गौहर खान के लिए बहुत परेशानी भरा रहा था। इस शो को वह होस्ट कर रही थीं कि तभी अचानक किसी लड़के ने उन्हें स्टेज पर चढ़कर थप्पड़ जड़ दिया था। गौहर सेट पर ही रोने लगी थीं। रिपोर्ट के अनुसार इस लड़के ने थप्पड़ मारने का कारण बताते हुए कहा था कि गौहर मुस्लिम हैं उन्हें इतने छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए इसलिए उसने गौहर को थप्पड़ मारा।

मेहंदी और संगीत में जमकर झूमे गौहर खान और जैद दरबार, पापा इस्माइल दरबार ने गाया- ओ लूट गए।।।

राहुल ने राखी सावंत को कहा 'चीप सेलिब्रिटी', घर में हुआ ये माहौल

एजाज खान ने उठाया विकास गुप्ता पर हाथ, हो सकते है घर से बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -