मेहंदी और संगीत में जमकर झूमे गौहर खान और जैद दरबार, पापा इस्माइल दरबार ने गाया- ओ लूट गए...
मेहंदी और संगीत में जमकर झूमे गौहर खान और जैद दरबार, पापा इस्माइल दरबार ने गाया- ओ लूट गए...
Share:

आज गौहर खान एवं जैद दरबार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले बुधवार को ही इस जोड़ी की मेहंदी तथा संगीत सेरेमनी की रस्में पूरी हुई हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन्स से इस जोड़ी के कई ऐसे वीडियोज सामने आए हैं, जिसे लोग बड़ी ही उत्सुकता से देख रहे हैं। गौहर खान एवं जैद दरबार ने इसी वर्ष ही अपने इश्क को जगजाहिर किया है। शादी के कार्ड की झलक दिखाते हुए गौहर खान ने इस बात का भी खुलासा कर दिया था कि जैद से उनकी मुलाकात लॉकडाउन में हुई थी। कम वक़्त में ही गौहर खान एवं जैद दरबार एक-दूसरे के नजदीक आए तथा दोनों ने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा भी किया। प्री-वेडिंग फंक्शन्स के वीडियोज में इस जोड़ी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jasus007 (@jasus007)

मेहंदी सेरेमनी के एक वीडियो में फोटोग्राफर्स के सामने गौहर एवं जैद जमकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जैसे ही फोटोग्राफर्स जैद दरबार से उनकी मेहंदी पर लिखे अक्षरों के बारे में कहते हैं तो गौहर तुरंत उनकी मेहंदी छिपा देती हैं। साथ-साथ गौहर खान मुस्कुराते हुए बोलती हैं, 'ये नहीं दिखा सकते हैं....ये बहुत पर्सनल है।' वहीं संगीत सेरेमनी से सामने आए वीडियो में जैद दरबार के पिता दोनों के लिए एक प्यारा सा गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

वही गौहर खान की हल्दी सेरेमनी में उनके कई फ्रेंड सम्मिलित होने वाले थे। वहीं उनकी स्पेशल फ्रेंड प्रीति सिमोस की फ्लाइट ही छूट गई। गौहर खान ने इस बात का जिक्र करते हुए दुख भी व्यक्त किया है। गौहर खान तथा जैद दरबार के मध्य लम्बा एज गैप है। गौहर खान 37 वर्ष की हैं तो वहीं जैद की उम्र सिर्फ 25 वर्ष ही है। गौहर खान एवं जैद दरबार के बीच 12 वर्ष का अंतर् है। जैद के पिता ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बोला था कि जब लोग एक-दूसरे को समझते है तो उम्र जैसी चीजें छोटी हो जाती है।

राहुल ने राखी सावंत को कहा 'चीप सेलिब्रिटी', घर में हुआ ये माहौल

एजाज खान ने उठाया विकास गुप्ता पर हाथ, हो सकते है घर से बाहर

टीवी से लेकर बॉलीवुड की इस फिल्म तक सुर्खियां बटौर चुके है जय भानुशाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -