कांग्रेस हारी तो शख्स ने बीच चौराहे पर किया ऐसा काम कि देखते रह गए लोग
कांग्रेस हारी तो शख्स ने बीच चौराहे पर किया ऐसा काम कि देखते रह गए लोग
Share:

राजगढ़: 5 प्रदेशों के परिणाम आ गए हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन से दुखी राजगढ़ के एक कार्यकर्ता ने अपना सिर मुंडवा लिया है। उसने दावा किया था कि 4 प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, यदि  ऐसा नहीं हुआ तो वो बीच चौराहे पर सिर मुंडवा लेगा।

आपको बता दें कि ऐसा करने वाला व्यक्ति नरसिंहगढ़ जिले के लखनवास मंडलम का अध्यक्ष बाबू मीणा है। ये वही बाबू मीणा हैं जो बीते दिनों राजगढ़ आए दिग्विजय सिंह के समक्ष दर्द बयां करते देखे गए थे। बाबू ने 5 प्रदेशों के चुनाव को लेकर दावा किया था कि 4 प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जबकि एक में समाजवादी पार्टी की। उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि अगर कांग्रेस 4 प्रदेशों में सरकार नहीं बना पाई तो वे सिर मुंडवा लेंगे। बृहस्पतिवार को जब परिणाम आए तो कांग्रेस सभी जगह हार गई। तत्पश्चात, शुक्रवार को बाबू मीणा ने बीच चौराहे पर दाढ़ी, मूंछ एवं सिर मुंडवाकर अपना वचन निभाया है।

बता दें कि बीते दिनों राजगढ़ आए दिग्विजय सिंह के समक्ष लखनवास मंडलम अध्यक्ष बाबू मीणा ने अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने बोला था- साहब जब भी कांग्रेस के MLA बनते हैं तो हमारी इज्जत नहीं होती है। जब कांग्रेस के MLA नहीं रहते हैं तो हमारा सम्मान होता है। मैं पार्टी के काम के लिए एक जेब मे रोटी एवं दूसरी जेब मे दवाई लेकर चलता हूं। उसके बाद भी जब भी कांग्रेस के MLA बनते हैं, तो हमारी बेइज्जती की जाती है। 

करिश्मा कपूर को पहली बार देख गोविंदा ने कर डाली थी ये भविष्यवाणी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

जल्द ही इंडिया में लॉन्च की जा सकती है Volkswagen Polo GTI, जानिए क्या है इसकी खासियत

हेयर ट्रांसप्लांट के बाद अचानक सिर में हुआ तेज दर्द, फिर हो गई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -