महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर मुद्दे को लेकर MES और NCP का प्रदर्शन, धारा 144 लागू
महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर मुद्दे को लेकर MES और NCP का प्रदर्शन, धारा 144 लागू
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद देखने के लिए मिल रहा है। इस बीच बेलगावी के कोग्नोली टोल प्लाजा के पास महाराष्ट्र एकीकरण समिति और राकांपा के सदस्यों ने अंतर्राज्यीय सीमा मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को लेकर जिस तरह से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं उसके लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर नजर आ रही है। जी दरसल पुलिस ने बेलगावी इलाके में धारा 144 लागू की है।

शहनाज गिल ने मरमेड गाउन में बिखेरा हुस्न का जलवा

इसी के साथ पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को लेकर अधिकारी अलर्ट पर हैं। आपको यह भी बता दें कि कर्नाटक विधानसभा के 10 दिवसीय शीतकालीन सत्र के शुरू होने के मद्देनजर बेलगावी शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं पूरे शहर को एक छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी के साथ सदन के बाहर पुलिस की भारी तैनाती तथा कई अवरोधक लगाये गये हैं। वहीं शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आपको बता दें कि पुलिसकर्मियों में छह पुलिस अधीक्षक, 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 43 उपाधीक्षक, 95 निरीक्षक और 241 उपनिरीक्षक शामिल हैं।

क्या है कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद- जी दरअसल भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किए जाने के बाद 1957 से महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद का मुद्दा बरकरार है। ऐसे में महाराष्ट्र बेलगावी पर दावा करता है, जो तत्कालीन ‘बॉम्बे प्रेसीडेंसी’ का हिस्सा था, क्योंकि यहां मराठी भाषी आबादी का एक बड़ा हिस्सा है। जी हाँ और महाराष्ट्र 814 मराठी भाषी गांवों पर भी दावा करता है, जो वर्तमान में कर्नाटक का हिस्सा हैं।

भाभी के अंतिम संस्कार में शामिल होने मणिकर्णिका घाट पहुंचे राजनाथ सिंह

YOUTUBE ने उठाया बड़ा कदम, बैन किया PORNHUB चैनल

मामूली विवाद में हत्या का मामला आया सामने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -