रांची में झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से निजात
रांची में झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से निजात
Share:

रांची : आखिरकार इंद्रदेव पिघले और राहत की बूंदें बरसीं। रविवार की रात में हुई बारिश ने साेमवार काे सूर्यदेव की तपिश से सुबह से ही दूर रखा, क्याेंकि सुबह से दाेपहर तक हल्के बादल छाए हुए थे। हल्की ठंडी हवा भी चलती रही। शाम चार बजे काले बादल छाए और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी। इसके साथ ही जाेरदार बारिश भी हुई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली।

हिमाचल के कई जिलों में अचानक बदला मौसम जमकर हुई ओलावर्ष्टि और बारिश

ऐसा रहा प्री मानसून 

जानकारी के मुताबिक माैसम केंद्र के अनुसार मानसून आने से पहले प्री मानसून की बारिश शुरू हाे गई है। झारखंड में 12 जून काे मानसून प्रवेश करता है, लेकिन इस वर्ष झारखंड में देरी से मानसून प्रवेश करने की संभावना है। लेकिन इस बारिश काे प्री मानसून की बारिश कहा जा रहा है। अभी लगातार बारिश हाेने की संभावना है। सात जून तक बारिश का आसार माैसम केंद्र ने जताया है।

जशपुरनगर में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत

इन जिलों में बारिश के आसार 

इसी के साथ माैसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि झारखंड के मध्य रांची, बाेकाराे, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, उत्तर पूर्व में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गाेड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज के अलावे दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां में बारिश के आसार हैं। एक-दाे जगहाें पर भारी बारिश के आसार भी हैं।

घर में अचानक लगी आग से जलकर ख़ाक हुई बुजुर्ग महिला

फतेहपुर में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

भीषण गर्मी के बीच कुछ शहरों में आया जानलेवा तूफ़ान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -