अभी कुछ दिनों तक और परेशानी करेगी गर्मी, यह है कारण
अभी कुछ दिनों तक और परेशानी करेगी गर्मी, यह है कारण
Share:

नई दिल्ली : देश का बड़ा हिस्सा मंगलवार को भी लू की चपेट में रहा। राजस्थान के चूरू में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश से लोगों को राहत भी मिली है। जम्मू क्षेत्र में धूल भरी हवाएं चलीं, जिसके कारण एक पेड़ गिर गया। इससे एक नाबालिग की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। 

कोच्चि में दी निपाह वायरस ने दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कहा- घबराएं नहीं

इस तरह हुआ नुकसान 

जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि इससे वैष्णो देवी की यात्रा भी प्रभावित हुई। तीर्थ स्थल पर मौजूद छह दुकानों की छतों को पेड़ गिरने से नुकसान पहुंचा। दिल्ली में मर्करी ने अधिकतम 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान को छू लिया है। जो कि सामान्य से अधिक है। लेकिन ईद के दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 

ईद के मौके पर गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, सभी को दी मुबारकबाद

ऐसा रहेगा आगे का मौसम 

इसी के साथ मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। साथ ही बिजली गरजने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं कई इलाकों जैसे जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। लेकिन राजस्थान में चूरू अभी भी 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म स्थान बना हुआ है। कोटा में भी 47.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

पुलवामा में ईद के दिन भी आतंकियों ने मचाया आतंक, चलाई अंधाधुंध गोलियां

भोपाल के ईदगाह मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी मुबारकबाद

Cricket World Cup के मदृेनजर DishTV दे रहा एक साल का फ्री रिचार्ज जीतने का मौका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -