'हम भाजपा के साथ निरंतर संपर्क में..', AIADMK द्वारा गठबंधन तोड़ने के बाद पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम का बड़ा बयान
'हम भाजपा के साथ निरंतर संपर्क में..', AIADMK द्वारा गठबंधन तोड़ने के बाद पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम का बड़ा बयान
Share:

चेन्नई: पलानीस्वामी की पार्टी AIADMK से निष्कासित तमिलनाडु के पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व हाल ही में उनके साथ नियमित संपर्क में है और भाजपा द्वारा औपचारिक घोषणा के बाद ही गठबंधन के बारे में वह अपना रुख बताएंगे। चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए, पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार (28 सितंबर) को उन अटकलों पर भी अपनी राय रखी कि AIADMK ने भाजपा पर राज्य अध्यक्ष के अन्नामलाई को बदलने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि, "यदि भाजपा पलानीस्वामी को बदलने के लिए कहती है, तो क्या AIADMK स्वीकार करेगी? क्या वे उनकी जगह लेंगे? फिर वे (AIADMK) उनसे भाजपा के राज्य नेतृत्व को बदलने के लिए कैसे कह सकते हैं? उनके पास क्या अधिकार हैं?" 

AIADMK ने भाजपा पर क्या कहा?

गुरुवार को, AIADMK ने कहा कि वह भाजपा के साथ संबंध तोड़ने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी और दोहराया कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव और अगले विधानसभा चुनाव के लिए भी गठबंधन बनाएगी। पार्टी के उप महासचिव केपी मुनुसामी ने 25 सितंबर को घोषित फैसले पर किसी भी परिस्थिति में पुनर्विचार करने की किसी भी गुंजाइश से इनकार किया, क्योंकि AIADMK को दो करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करने की जरूरत है।

चेन्नई में पार्टी महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद, AIADMK ने ऐलान किया कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग हो रही है। मुनुसामी ने कृष्णागिरी में संवाददाताओं से कहा कि, "हमने भाजपा नेतृत्व से प्रदेश अध्यक्ष (के अन्नामलाई) को हटाने के लिए नहीं कहा।"

'BJP ने नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं', गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

'हम पूरी तरह I.N.D.I.A गठबंधन के साथ, लेकिन..', सीएम केजरीवाल के 'लेकिन' में बहुत बड़ा सियासी संकेत !

'अग्निपथ' पर चलते युवा: भारतीय नौसेना के लिए तैयार हुआ 'अग्निवीरों' का दूसरा बैच, योजना की लॉन्चिंग पर जमकर हुआ था विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -