'BJP ने नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं', गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
'BJP ने नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं', गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
Share:

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि हिंदू धर्म को समाप्त करने के लिए छिपा हुआ एजेंडा चलाया जा रहा है। देश इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने असमंजस उत्पन्न किया हुआ है। उनकी राजनीतिक समाज में असमंजस पैदा करने वाली है। गिरिराज ने कहा कि OBC को पीएम नरेंद्र मोदी ने कानूनी मान्यता दी है। उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि भाजपा ने नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार कोई नैतिक ताकत नहीं हैं कि वे भाजपा पर कुछ भी बोलें। यदि आज नीतीश कुमार हैं, तो वह भाजपा के कारण हैं। उन्हें भाजपा ने ही बनाया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश जिंदगी में कभी सीएम नहीं बन पाए होते। इन्होंने लालू यादव से हटकर पार्टी बनाई। यदि वह आज बिहार के सीएम हैं, तो उन्हें भाजपा का एहसानमंद रहना चाहिए। लालू यादव की पार्टी से गठबंधन करने से पहले नीतीश की पार्टी का बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन था। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए दुआएं करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वो मजार पर जाएं या हज करने चले जाए कुछ नहीं होगा। नीतीश कुमार व्याकुल भारत हैं। वह हीरो से जीरो हो गए हैं। वह अपने पैर पर कभी खड़े नहीं हुए। 

उन्होंने कहा कि अब तो उनके पास कुछ पूंजी बचा ही नहीं। भाजपा का एहसान है कि नीतीश कुमार को नीतीश कुमार से सीएम बनाया, भाजपा का उनपर एहसान है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि नीतीश दोबारा से भाजपा में सम्मिलित होना चाहेंगे, तो उन्हें ऐसा करने का अवसर नहीं प्राप्त होने वाला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इन दिनों लालू यादव को डराते रहते हैं कि मैं भाजपा की तरफ चला जाऊंगा। मगर मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा में नीतीश कुमार के लिए दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। हालांकि, नीतीश पहले ही भाजपा संग जाने की बातों को नकार चुके हैं।

कर्नाटक बंद: बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 44 फ्लाइट्स रद्द, धारा 144 लागू, हिरासत में लिए गए 70 प्रदर्शनकारी

बलूचिस्तान में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 70 घायल; बढ़ सकती है मृतकों की तादाद

'दिल्ली आ रहा हूँ, रोक सको तो रोक लो..', ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की ED को खुली चुनौती, भर्ती घोटाले में भेजा था समन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -