'हम पूरी तरह I.N.D.I.A गठबंधन के साथ, लेकिन..', सीएम केजरीवाल के 'लेकिन' में बहुत बड़ा सियासी संकेत !
'हम पूरी तरह I.N.D.I.A गठबंधन के साथ, लेकिन..', सीएम केजरीवाल के 'लेकिन' में बहुत बड़ा सियासी संकेत !
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार (29 सितंबर) को कहा कि उनकी पार्टी I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वह पंजाब में उनकी सरकार को ड्रग कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोकेगी। I.N.D.I.A के घटक दल कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, "पंजाब में भगवंत मान सरकार नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके खिलाफ लड़ाई में, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह बड़ा या छोटा हो।" 

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि AAP पूरी तरह I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए प्रतिबद्ध है। AAP गठबंधन से अलग नहीं होगी। उन्होंने कहा कि, "कल, मैंने सुना कि पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में एक विशेष नेता [सुखपाल सिंह खैरा] को गिरफ्तार किया है। मेरे पास विवरण नहीं है। इसके लिए आपको पंजाब पुलिस से बात करनी होगी।" बता दें कि, फाजलिका में जलालाबाद कोर्ट ने गुरुवार को पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों की एक टीम ने 2015 में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) के तहत दर्ज मामले में गुरुवार को खैरा के आवास की गहन तलाशी ली। पंजाब विधानसभा में भोलाथ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक खैरा को गुरुवार सुबह चंडीगढ़ में उनके आवास पर नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें दोपहर में जलालाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। 

सुखपाल सिंह खैरा की प्रतिक्रिया:-

मीडिया को दिए एक बयान में, खैरा ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन पर और आम आदमी पार्टी (AAP) के अन्य नेताओं पर वादा किए गए 'परिवर्तन की राजनीति' के बजाय 'बदले की राजनीति' में शामिल होने का आरोप लगाया। खैरा ने अपनी सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि, 'भगवंत मान खून के प्यासे हो गए हैं। अगर वह मेरी हत्या करवा दे, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। मुझे कुछ बहुत खतरनाक लग रहा है, और वह पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।' खैरा ने आगे आरोप लगाया कि AAP ने पंजाब में कांग्रेस की स्थिति को कमजोर करने के इरादे से उन्हें हिरासत में लिया है।

पंजाब पुलिस के खिलाफ दर्ज हो अपहरण का केस:- कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने विधायक खैरा को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ में अनधिकृत प्रवेश किया। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने खैरा की गिरफ्तारी पर चर्चा के लिए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और दावा किया कि पंजाब पुलिस के जवान गिरफ्तारी के लिए जबरन खैरा के चंडीगढ़ आवास में घुस गए। बाजवा के मुताबिक, "पंजाब पुलिस चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर सकती, क्योंकि यह एक केंद्र शासित प्रदेश है। मुझे यकीन है कि उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से अनुमति नहीं ली है। वे जबरन उनके घर में घुस गए। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि अगर यह साबित हो जाए कि पंजाब पुलिस अधिकारी चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किए बिना घुस आए, उनके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।''

बाजवा ने कार्रवाई के पीछे राजनीतिक मकसद का आरोप लगाते हुए कहा कि, "वे कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं क्योंकि वह पंजाब में AAP की प्राथमिक प्रतिद्वंद्वी है। हम खैरा से मिलेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें जल्द से जल्द जमानत मिले।" पंजाब कांग्रेस शुक्रवार को बठिंडा में धरने का आयोजन कर रही है। पंजाब में हुए इस घटनाक्रम से AAP और कांग्रेस में एक बार फिर से टकराव बढ़ गया है, केजरीवाल दावा तो कर रहे हैं कि, वे गठबंधन के साथ हैं, लेकिन दोनों पार्टियों में जिस तरह की स्थितियां बन रहीं हैं, उससे AAP का गठबंधन में अधिक समय तक रहने पर संशय मंडरा रहा है 

'अग्निपथ' पर चलते युवा: भारतीय नौसेना के लिए तैयार हुआ 'अग्निवीरों' का दूसरा बैच, योजना की लॉन्चिंग पर जमकर हुआ था विरोध

उज्जैन दुष्कर्म मामले में बार एसोसिएशन ने उठाया बड़ा कदम, कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस

शख्स ने इंटरनेट पर सर्च किया 'आत्महत्या का सबसे अच्छा तरीका', इंटरपोल को मिल गया अलर्ट, ऐसे बची जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -