VIDEO! नीतू कपूर पर चढ़ा बेटे रणबीर कपूर की शादी का रंग, पंजाबी अंदाज में किया जमकर डांस
VIDEO! नीतू कपूर पर चढ़ा बेटे रणबीर कपूर की शादी का रंग, पंजाबी अंदाज में किया जमकर डांस
Share:

बॉलीवुड फिल्म जगत में इन दिनों कपूर परिवार बहुत सुर्ख़ियों में है, क्योंकि इस परिवार में फिर शहनाई बजने जा रही है। इंडस्ट्री के बड़े डिजाइनर की ड्रेसेस कपूर हाउस में पहुंचाई जा रही हैं। मतलब कुल मिलाकर ये अनुमान लगाना मुश्किल नहीं कि आलिया भट्ट एवं रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भले ही ये बात रणबीर आलिया के साथ-साथ उनके परिवार वाले कितना ही छिपा रहे हों।

वहीं बेटे की शादी की खुशी सबसे अधिक मां को होती है। बेटे की शादी हो तो भला मां के पैर जमीं पर कैसे रहे। तथा ये खुशी इन दिनों नीतू कपूर के चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे रही है। भले ही वो इस खुशी को कितना ही छिपाने का प्रयास करें किन्तु नीतू कपूर के चेहरे एवं आंखों में वो चमक स्पष्ट नजर आ रही हैं। वहीं उनकी ये खुशी जाहिर हुई डांस दीवाने जूनियर के सेट पर जहां ना केवल नीतू पंजाबी बोलियां बोलती हुई नजर आई बल्कि पंजाबी अंदाज में जमकर डांस भी किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही इन दिनों नीतू कपूर अपने करियर की नई पारी को बहुत इन्जॉय कर रही हैं। वो डांस दीवाने जूनियर को जज कर रही हैं तथा उनके साथ इस शो को नोरा फतेही तथा मास्टर मर्जी जज कर रहे हैं। शो की बहुत चर्चा हो रही हैं। नीतू कपूर आलिया भट्ट को बहू बनाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। तथा घर में तैयारी जोरों शोरों पर की जा रही है। वहीं रणबीर और आलिया भी अपना अपना काम निपटाने पर ध्यान दे रहे है। दोनों शूटिंग में व्यस्त हैं जिससे आने वाले दिनों में वो पूर्ण रूप से फ्री रह सके। नीतू का ये वीडियो इन दिनों चर्चाओं में छाया हुआ है।   

फोटोग्राफर्स ने नीतू कपूर से पूछा सवाल तो भड़क गई तेजस्वी प्रकाश, कह डाली ये बात

कास्टिंग काउच का शिकार हो चुका है ये मशहूर एक्टर, खुद किया ये हैरतंअगेज खुलासा

सुरभि चंदना के लिए करण जौहर ने गाया ऐसा गाना, सुनकर जजेस के साथ दर्शक भी हुए लोटपोट 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -