सुरभि चंदना के लिए करण जौहर ने गाया ऐसा गाना, सुनकर जजेस के साथ दर्शक भी हुए लोटपोट
सुरभि चंदना के लिए करण जौहर ने गाया ऐसा गाना, सुनकर जजेस के साथ दर्शक भी हुए लोटपोट
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) के हुनर से तो सभी वाकिफ हैं। वे एक फिल्म प्रोड्यूसर तथा फ़िल्मकार तो हैं हीं साथ ही वे कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। मगर अब करण का नया टैलेंट सामने आया है। इन दिनों करण जौहर अपनी गायिकी को एक्सप्लोर कर रहे हैं। हुनरबाज के मंच पर करण जौहर कलाकारों का हुनर देखते-देखते अपना हुनर भी बताने लग गए हैं।

हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे चांद मेरा दिल सांग गाते दिखाई दे रहे हैं। उनके गाने को सुनकर अन्य जजेस की प्रतिक्रिया आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा। करण जौहर स्वयं को खुदगुरू बोलने लग गए हैं। वे अपनी गायिकी स्वयं सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वे 1977 की फिल्म हम किसी से कम नहीं के सांग 'चांद मेरा दिल' गाते दिखाई दे रहे हैं। उनके सुर का अनुमान तो आपको साइड में बैठे जजेस से ही मिल जाएगा जो करण के मजे लेते दिखाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही इस दौरान गीता कपूर का तो सब्र का बांध बीच में ही टूट गया। उन्होंने गाने के बीच में ही कलर्स को कॉल किया तथा बोला कि कलर्स की ओर से उन्हें करण जौहर का गाना सुनने के रूपये नहीं मिल रहे हैं। गीता ने दरअसल करण के गाने पर तंज मारा था। इसके अतिरिक्त सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने ताली बजाकर करण जौहर को चीयर किया। दर्शक भी करण जौहर का गाना सुनकर स्वयं को रोक नहीं पाए तथा जमकर ठहाके लगाकर हँसते दिखाई दिए। वही करण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

सेफ्टी पिन के बाद अब उर्फी जावेद ने पहन डाली ऐसी ड्रेस, देखकर बोले लोग- 'ये नहीं सुधरेगी'

तलाक के बाद डायेक्टर संग रिश्ते में थीं ये मशहूर अदाकारा, किस्सा सुन भावुक हुई कंगना रनौत

'बीजेपी का भगवा नकली': CM उद्धव ठाकरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -