तवांग में चीन से भिड़ंत पर अमेरिका ने किया भारत का समर्थन
तवांग में चीन से भिड़ंत पर अमेरिका ने किया भारत का समर्थन
Share:

भारत और चीन के बीच में फिर तनाव चरम पर देखने के लिए मिल रहा है। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। जी हाँ और उस कोशिश को भारतीय सैनिकों ने विफल तो कर दिया लेकिन जमीन पर स्थिति चिंताजनक बन गई। वहीं अब इस पूरे विवाद पर अमेरिका ने पहली प्रतिक्रिया दी है। इसी के साथ ऐसा भी कहा गया है कि ये राहत की बात है कि दोनों ही सेनाएं पीछे हट गईं। आपको बता दें कि अमेरिका ने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि समय रहते दोनों ही देशों की सेनाओं ने डिसइनगेजमेंट किया और स्थिति को नियंत्रण में रखा।

इसके अलावा जारी किये गए बयान में यह कहा गया कि इस बात की खुशी है कि दोनों ही सेनाएं समय रहते पीछे हट गईं। हम स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। हम दोनों भारत और चीन को बातचीत करने के लिए प्रेरित करते हैं, सीमाओं को लेकर जो भी विवाद है, बातचीत के जरिए समाधान किया जाए। इससे पहले चीन ने भी 9 दिसंबर की घटना पर अपना बयान जारी किया था। आक्रमक होने के बजाय चीन ने तब सिर्फ इतना कहा था कि भारतीय सीमा पर स्थिति 'स्थिर' है।

फीफा विश्वकप में चमके मेसी की टीम के सितारे, फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

9 दिसंबर को हुआ क्या था?- अब अगर हम 9 दिसंबर वाली घटना की बात करें तो तवांग में भारतीय पोस्ट को हटवाने के लिए चीनी सैनिक आए थे। जी हाँ और भारतीय जवानों ने देखा तो तुरंत मोर्चा संभाला और भिड़ गए। भारतीय जवानों को भारी पड़ता देख चीनी सैनिक पीछे हटे। वहीं इस हिंसक घटना में 6 भारतीय जवान घायल हुए हैं, चीन की तरफ से कोई आंकड़ा जारी नहीं हुआ है हालाँकि बड़ी संख्या में उसके जवान जख्मी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भारत को पहले से ही भनक थी कि चीन तवांग की ओर बढ़ रहा है और वहां पर भारतीय पोस्ट पर कब्जा जमा सकता है। जी हाँ और इस वजह से चीन की बड़ी सेना के सामने भारत की तरफ से भी बड़ी संख्या में जवान वहां तैनात कर दिए गए थे। नतीजा ये हुआ कि चीनी सैनिकों को मौके से खदेड़ दिया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या जानकारी दी?- आपको बता दें कि अभी के लिए जमीन पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सदन में साफ कर दिया है कि भारतीय सैनिकों की बहादुरी की वजह से चीनी सैनिकों पीछे खदेड़ दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 09 दिसंबर 2022 को PLA सैनिकों ने अरुणाचल के तवांग सेक्टर के यांग्त्से में एलएसी पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया। इसी के साथ चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया। वहीं इस दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। हाथापाई भी हुई। इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं। लेकिन मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ।

दबंग दिल्ली को मात देकर बंगलुरु ने सेमीफाइनल में बनाया स्थान

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ

नेमार को मिली अब तक की सबसे बड़ी राहत, जानिए किस में..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -