नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राईक से UP में खिला कमल
नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राईक से UP में खिला कमल
Share:

नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना होने के साथ जिस तरह के रूझान सामने आ रहे हैं उसमें उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की बात से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भाजपा की संभावित जीत से उत्साहित हैं ऐसे में भाजपा की जीत पर कुछ भी कहने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं अधिकांश पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनावों में मिली बढ़त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत का नतीजा बताया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि देश की जनता ने भाजपा की नीतियों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राईक को लेकर जिस तरह से विरोध किया जा रहा था उस पर अपना जवाब बताया है।

भले ही विरोधी कुछ भी कहें मगर अब लोग बसपा और सपा को दरकिनार करना चाहते थे। भाजपा को उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत मिलने का कारण केंद्र की मोदी नीत सरकार है। इस सरकार का उदाहरण सामने था। जिसे सभी ने पसंद किया। लोगों ने बता दिया कि वे विकास को महत्व देते हैं और भाजपा ने विकास और खुशहाली की ही बात कही है। प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने पर खुशहाली आएगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीछे, साइकल को ले डूबा राहुल का हाथ

कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -