कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री
कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में मतगणना का दौर जारी है। इस दौरान जिस तरह के रूझान सामने आए हैं वे भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी दलों के बहुमत की ओर बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के हलकों में उल्लास का माहौल है। लोग दिवाली और होली का पर्व मनाने में जुट गए हैं। कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाईयां खिलाने के साथ बधाईयां दे रहे हैं लेकिन इस बीच इस बात की चर्चा चल पड़ी है कि आखिर अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी कौन संभालेगा।

हालांकि भाजपा के पास कई कद्दावर नेता हैं जो कि सीएम कैंडिडेट की दौड़ में सामने रखे जा सकते हैं। इन नेताओं में से कुछ को लेकर चर्चाऐं हैं जानिए आखिर कौन हैं ये नाम। राजनाथ सिंह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह केंद्र में भी महत्वपूर्ण भागीदारी कर रहे हैं। उन्हें उत्तरप्रदेश की सत्ता का अनुभव है। माना जा रहा है कि उन्हें मु ख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य माना जा रहा है हालांकि यह बात भी सामने आई है कि वे केंद्र स्तर की राजनीति में ही रहना चाहते हैं।

केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी की जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी प्रचार अभियान जरूर कार्य करता रहा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मेहनत को भी नकारा नहीं जा सकता है। केशव प्रसाद मौर्य ओबीसी श्रेणी के हैं और भाजपा ने बड़े पैमाने पर ओबीसी मतदाताओं को रिझाया है। केशव प्रसाद मौर्य भाजपा और आरएसएस संगठन से गहरी तरह से जुड़े रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं।

दिनेश शर्मा दिनेश शर्मा का नाम भी सीएम की दौड़ के लिए लिया जा रहा है। दरअसल दिनेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और वे ल खनऊ के मेयर भी हैं। माना जा रहा है कि वे भी सीएम हो सकते हैं। श्रीकांत शर्मा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर श्रीकांत शर्मा को प्रमुखतौर पर जाना जाता है। वे विधानसभा चुनाव में मथुरा की वृंदावन सीट से प्रत्याशी हैं। माना जा रहा है कि संगठन में उनकी अच्छी पकड़ और बेहतर कार्य के लिए उन्हें सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा सकता है।

गौरतलब है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं ऐसे में संभावना है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कवायदें की जा सकती हैं। वे आरएसएस संगठन में भी करीबी रखते हैं। योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद हैं गोरखपुर में उनका अच्छा प्रभाव है। हालांकि उनकी इमेज हिंदूत्ववादी है मगर पूर्वांचल की राजनीति में वे बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्हें भाजपा स्टार प्रचारक और एक कद्दावर नेता माना जाता है। मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को भी सीएम के तौर पर यूपी भेजे जाने से इतफ्फाक नहीं किया जा सकता है।

पूर्वांचल में उनका अच्छा प्रभाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी प्रशंसा करते रहे हैं। उमा भारती केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भी उत्तरप्रदेश में सीएम के तौर पर भेजा जा सकता है। गौरतलब है कि वे वर्ष 2014 में झांसी से निर्वाचन लड़ी थीं और फिर उन्होंने भाजपा के लिए जीत दर्ज की। उन्हें भाजपा की फायरब्रांड नेत्री कहा जाता है। मध्यप्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री उमा भारत को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट किया था और भाजपा को जीत मिली थी।

उमा ने इस पद को बेहतरी से संभाला था लेकिन बाद में उन्हें अपना पद छोड ़ना पड़ा। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री बनीं। भाजपा और आरएसएस संगठन में उमा का बड़ा प्रभाव है। स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भाजपा के महत्वपूर्ण नेताओं में माना जाता है। भाजपा संगठन में उनका अच्छा प्रभाव है और वे लोकप्रिय भी हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी उन्होंने कई दौरे कर लोगों के बीच अपना प्रभाव बढ़ाया था तो दूसरी ओर शिक्षा मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय संभालने के दौरान भी वे सभी के बीच छाई रहीं हालांकि अब उनके विभाग को बदला जा चुका है

लेकिन उनकी लोकप्रियता बहुत है। मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा उन्हें यूपी भेज सकती है। इसके अलावा भी भाजपा के पास कई युवा चेहरे हैं जिन्हें वह बतौर मुख्यमंत्री यूपी में जिम्मेदारी दे सकती है। तो दूसरी ओर कई ऐसे नेता हैं जो मंत्रिमंडल में जगह बना सकते हैं इन नेताओं में पंकज सिंह का नाम भी शामिल है।

UP और उत्तराखंड में चला मोदी मैजिक, जानिए अब तक के नतीजे

UP में BJP की विजयी होली, जानिए यूपी की मुख्य सीटो के नतीजे

बीजेपी 255 में से 180 सीट पर आगे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -