BJP नेता उमा भारती ने बांधे कमलनाथ की तारीफों के पूल, कहा- 'वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं'
BJP नेता उमा भारती ने बांधे कमलनाथ की तारीफों के पूल, कहा- 'वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं'
Share:

भोपाल: भाजपा नेता उमा भारती ने हाल ही में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफों के पूल बांधे हैं। हाल ही में उन्होंने कमलनाथ की सराहना करते हुए कहा कि, 'प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव को उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से लड़ा।' जी दरअसल उमा भारती ने हाल ही में कमलनाथ के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'अगर वह इतने अच्छे तरीके से अपनी सरकार चलाए होते तो उनकी 15 महीने की सरकार नहीं गिरती। कमलनाथ जी ने भी (28 विधानसभा सीटों पर हुआ) उपचुनाव बहुत अच्छा लड़ा।।। वह इसी तरह से अपनी सरकार चलाए होते तो मामला गड़बड़ नहीं होता (उनकी सरकार नहीं गिरती)। वह (कमलनाथ) बहुत ही सभ्य व्यक्ति हैं। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं।''

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, ''ये चुनाव उन्होंने (कमलनाथ) बहुत ही टेक्निकल (तकनीकी रूप से) लड़ा। जैसे उन्होंने मलहरा में राम सिया भारती को खड़ा किया।'' आप सभी जानते ही होंगे प्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा ने 19 सीटों पर विजय हासिल की जबकि विपक्षी कांग्रेस को मात्र नौ सीटों से संतोष करना पड़ा है। वहीं उसके बाद से बीजेपी के कई नेताओं ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को निशाने पर लिया लेकिन बीजेपी नेता उमा भारती ने कमलनाथ की तारीफों के पूल बांधे।

वैसे हम आपको यह भी बता देन कि प्रदेश के पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार एवं उनके पुत्र को उपचुनाव में सांची सीट से पार्टी प्रत्याशी डॉ। प्रभुराम चौधरी के लिए काम नहीं करने के आरोप पर MP भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। वहीं इस संबंध में भी उमा भारती ने बात की। उन्होंने शेजवार का बचाव करते हुए कहा, ''शेजवार को नोटिस देना औपचारिकता है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने पार्टी विरोध में काम नहीं किया।''

एकता कपूर ने की दिवाली पार्टी, शामिल हुए टीवी इंडस्ट्री के यह सितारे

ग्रीन वेस्ट के निस्तारण के लिए ड्रम कंपोस्ट प्लांट का हुआ शिलान्यास

बराक ओबामा की आत्मकथा में 'राहुल गाँधी' से लेकर 'मनमोहन सिंह' तक का है जिक्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -