एकता कपूर ने की दिवाली पार्टी, शामिल हुए टीवी इंडस्ट्री के यह सितारे
एकता कपूर ने की दिवाली पार्टी, शामिल हुए टीवी इंडस्ट्री के यह सितारे
Share:

टीवी क्वीन एकता कपूर ने बीते गुरुवार रात को अपने घर पर दिवाली पार्टी दी और इस दौरान कई बड़े बड़े सेलेब्स शामिल हुए। कोरोना काल को देखते हुए भी एकता ने पार्टी नहीं छोड़ी उन्होंने दिवाली का जश्न मनाया। वैसे इस साल पार्टी में पिछले सालों के मुकाबले में बहुत ही कम मेहमान उनके घर पहुंचे। इस बार एकता की पार्टी में टीवी जगत के नामी सितारों ने शिरकत की।

आइए दिखाते हैं किस-किसने मचाई एकता की पार्टी में धूम। इस दौरान टीवी के पॉपुलर कपल सनाया ईरानी और मोहित सहगल पहुंचे। मोहित ब्लू कलर के कुर्ता पायजामे में दिखे, तो शनाया ने ब्लू कुर्ते के साथ व्हाइट सलवार और दुपट्टा पहना था। इस दौरान एकता कपूर की खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी नजर आईं। वह अपने पति संग पहुंचीं। वैसे आप जानते ही होंगे अनीता प्रेग्नेंट हैं और इस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आया। वहीं इन दोनों के अलावा टीवी कपल करण पटेल और अंकिता भार्गव भी दिवाली पार्टी में धूम मचाते दिखे। एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी दिवाली पार्टी में साड़ी में नजर आईं।

वहीं इस दौरान एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना लहंगे में दिखाई दी। इसी के साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय भी दिवाली पार्टी में लहंगे में पहुंची। इसी बीच एक्टर शब्बीर अहलूवालिया भी पत्नी संग पहुंचे थे। इस दौरान एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित और हिना खान भी नजर आईं। हिना एथनिक लुक में दिखीं। वहीं अभिनेत्रियां उर्वशी ढोलकिया, मृणाल ठाकुर और जानी-मानी अदाकारा क्रिस्टल डिसूजा भी बेहतरीन लुक्स के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आए।

ग्रीन वेस्ट के निस्तारण के लिए ड्रम कंपोस्ट प्लांट का हुआ शिलान्यास

बराक ओबामा की आत्मकथा में 'राहुल गाँधी' से लेकर 'मनमोहन सिंह' तक का है जिक्र

HAM के इस प्रवक्ता ने किया दावा- ' गठबंधन के लिए दूसरी पार्टियों से फोन आ रहे हैं'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -