Savdhaan India के दो क्रू मेंबर्स की सड़क हादसे में मौत
Savdhaan India के दो क्रू मेंबर्स की सड़क हादसे में मौत
Share:

सावधान इंडिया के सेट से हाल में एक बड़ी खबर सामने आई है। जी दरअसल स्टार भारत पर आने वाले शो सावधान इंडिया के दो क्रू सदस्यों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक एक शख्स की पहचान असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर प्रमोद के रूप में की गई है। वहीं दूसरा शख्स सेट पर हेल्पर के तौर पर काम करने वाला बताया जा रहा है। हेल्पर का नाम अब तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों 20 घंटे की शिफ्ट कर घर वापस लौट रहे थे लेकिन उसी दौरान यह हादसा हो गया। अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि एक्सिडेंट कैसे हुआ।।?

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार के दिन सुबह दोनों, सावधान इंडिया शो का अपना काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों बाइक से घर जा रहे थे। तभी सुबह साढे चार बजे के करीब उनका एक्सिडेंट हुआ। उसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। वहीं उसके बाद बीते शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर उनके परिवार को शव सौंप दिया गया।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक प्रमोद के परिवार को रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। इस मामले के बारे में आर्ट डायरेक्टर एसोसिएशन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी दिलीप ने इस घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है 'यह बहुत ही दुखद है कि हमने प्रमोद को इस तरह से खो दिया। शुक्रवार को सुबह 7 बजे शूट शुरू हुआ था, जो कि अगले दिन यानि शनिवार को सुबह साढे 3 बजे तक चला था। प्रमोद भी सुबह तक वहीं थे। फिलहाल हमें कोई जानकारी नहीं है कि आखिर यह एक्सिडेंट कैसे हुआ।'

आंध्र प्रदेश में हुआ भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों ने गंवा दी जान

चोरी हुआ इस मशहूर एक्टर का कीमती सामान, दर्ज करवाई FIR

एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, MP में कीमत 100 के पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -