आमिर खान के बाद इस मशहूर अभिनेता ने छोड़ा सोशल मीडिया, फैंस को लगा बड़ा झटका
आमिर खान के बाद इस मशहूर अभिनेता ने छोड़ा सोशल मीडिया, फैंस को लगा बड़ा झटका
Share:

सोशल मीडिया के बढ़ते दखल के चलते अभिनेता अपनी निजता खो रहे हैं। इससे उनका समय भी जाया होता है। ऐसे में कुछ समय पूर्व ही बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। वहीं अब टेलीविज़न के लोकप्रिय अभिनेता रवि दुबे भी उन्हीं के मार्ग पर चलते दिखाई दे रहे हैं। रवि ने अपने इंस्टाग्राम को डिलीट करने का निर्णय लिया है। हालांकि वे कुछ वक़्त के लिए ये ब्रेक ले रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

इस बात की खबर अभिनेता ने स्वयं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। जिसमें उन्होंने लिखा, आगामी कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम डिलीट कर रहा हूं। उनके इस पोस्ट को पढ़ते ही प्रशंसक तथा उनके नजदीकी फैंस हैरान हो गए। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर टेलीविज़न अभिनेता ने ये निर्णय क्यों लिया।

जमाई राजा सीरीयल में रवि के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री अचिंत कौर ने अभिनेता से इसका कारण पूछते हुए लिखा, ‘क्यों’। बता दें कि अचिंत ने सीरियल में रवि की सास की भूमिका अदा की थी। उनके अतिरिक्त कई उपयोगकर्ता भी अभिनेता के इस निर्णय से बहुत हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्यों, नहीं रवि!’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हम आपको बहुत मिस करेंगे’। इसी प्रकार कई सारे प्रशंसकों ने रोने वाला इमोजी बनाकर अपना दुख व्यक्त किया। रवि के नजदीकी सूत्र का कहना है कि रवि ने कुछ वक़्त के लिए इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने का निर्णय किया है। 

श्वेता तिवारी ने फिर बरपाया कहर, देखकर जले सेलेब्स

जैस्मिन भसीन ने की वीडियो शेयर कर रुबीना दिलाइक की तारीफ, अभिनेत्री ने किया इग्नोर

रश्मि देसाई के नए फोटोज ने लगाई सोशल मीडिया पर आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -