इन राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश, जानिए अपने यहाँ का हाल
इन राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश, जानिए अपने यहाँ का हाल
Share:

नई दिल्ली: उत्तर भारत के प्रदेशों से ठंड की वापसी एवं गर्मियों की आहट आरम्भ हो गई है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, तो अब उत्तर भारत के प्रदेशों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। हालांकि, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में आज यानी 15 मार्च से वर्षा एवं बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 

इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज के साथ वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, आज और कल गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। झारखंड एवं ओडिशा में 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विदर्भ, छत्तीसगढ़ एवं पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक वर्षा हो सकती है। पू्र्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ में 17 और 18 मार्च को ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। आज और कल सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की वर्षा एवं बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 20 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश एवं बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में 15 से 20 मार्च तक हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज दिन के वक्त तेज हवाओं का अलर्ट है। आनेवाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी हुई है। वहीं, उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में छिटपुट हल्की बारिश और छिटपुट बर्फबारी हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

जानिए क्या है CAA

WhatsApp लेकर आया नया फीचर, जानकर झूम उठेंगे यूजर्स

नाकाम हुई नक्सलियों की बड़ी साजिश, जंगल में मिले 10 IED  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -