दिवाली पर इन राज्यों में मचेगी तबाही, IMD ने किया अलर्ट
दिवाली पर इन राज्यों में मचेगी तबाही, IMD ने किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: मॉनसूनी वर्षा के पश्चात् भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन कई प्रदेशों में अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, कुछ प्रदेशों में दिवाली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के दिन चक्रवाती तूफान सितरंग के कारण भारी वर्षा हो सकती है। मौसम की चेतावनी है कि साइक्लोन (चक्रवाती तूफान) सितरंग कई प्रदेशों में तबाही भी मचा सकता है। मौसम विभाग का यह अलर्ट पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित कई प्रदेशों के लिए है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश सहित बंगाल के तटीय क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना बताई जा रही है।

कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक संजीव बंदोपाध्याय के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के उत्तर-24 परगना एवं दक्षिण-24 परगना जिलों में अलग-अलग जगहों पर दिवाली के दिन भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। जबकि पश्चिम मेदिनीपुर में भारी वर्षा हो सकती है। 25 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा के दिन) को नदिया, उत्तर 24 परगना एवं दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश होने की संभावना है। दोनों दिनों कोलकाता, हावड़ा तथा हुगली में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक एवं खुर्दा जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 

दिवाली एवं गोवर्धन पूजा वाले दिन अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 24-26 अक्टूबर के चलते असम एवं मेघालय और 23-26 अक्टूबर के चलते मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र में और 23 से 26 अक्टूबर के बीच ओडिशा एवं बंगाल के तटों के साथ और बाहर न जाएं। IMD ने कहा है, "साइक्लोन सितरंग का केंद्र निम्न दबाव वाले क्षेत्र बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्व में है। यह 23 अक्टूबर प्रातः तक पूर्व-मध्य और इससे सटे बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।" मौसम विभाग के मुताबिक, “24 अक्टूबर की सुबह तक सितरंग के आहिस्ता-आहिस्ता उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ने और बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है।”

पोलैंड के यान डूड़ा ने एमचैस रैपिड शतरंज में हासिल की जीत

मजबूत हो रहा चक्रवात सितरंग, इन राज्यों में आज दिखेगा असर!

त्योहारों के दौरान ना करे ये गलती वरना भुगतना पड़ सकता है भारी हर्जाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -