पति से झगड़ा होने पर इतना दुखी हो गई पत्नी, उठा लिया ये खौफनाक कदम
पति से झगड़ा होने पर इतना दुखी हो गई पत्नी, उठा लिया ये खौफनाक कदम
Share:

बांका: बिहार के बांका में पति से विवाद के पश्चात् पत्नी ने जहर खा लिया। उसके बाद घरवालों ने उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के चलते उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घरवाले महिला के शव को हॉस्पिटल में छोड़ कर फरार हो गए। 

दरअसल, यह बांका के अमरपुर थाना इलाके के सलेमपुर गांव की घटना है। यहां पर पति के साथ विवाद के बाद महिला ने सल्फास खा लिया। खबर के मुताबिक, सलेमपुर गांव के निवासी मुरारी शर्मा का शुक्रवार रात को अपनी पत्नी जयमाला देवी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तत्पश्चात, जयमाला देवी ने गुस्से में आकर घर में रखी फसल में ड़ालने वाली सल्फास टेबलेट खा ली। उसके बाद महिला की हालत निरंतर बिगड़ती गई। महिला को घरवालों के द्वारा उपचार के लिए अमरपुर के रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के चलते डॉक्टर नवल किशोर साह ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

वही इस घटना को लेकर वहीं, महिला की जेठानी सोनी देवी का कहना है कि शुक्रवार रात को खेत से घर पहुंचने पर बहुत भीड़ जमा थी। पुछने पर पता चला कि देवरानी जयमाला ने पति के साथ विवाद के बाद कुछ खा लिया। तत्पश्चात, आनन फानन में उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग महिला के शव को चिकित्सालय परिसर में छोड़ कर फरार हो गए। हालांकि चिकित्सालय में पदास्थापित चिकित्सकों ने शव को एम्बुलेंस के द्वारा सलेमपुर गांव में पहुंचा दिया।

केवल दो डिब्बों को लेकर दौड़ती रही पद्मावत एक्सप्रेस, चलते-चलते अलग हुईं ट्रेन की बाकी बोगियां

भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दबने से दो बच्चों की मौत

जम्मू कश्मीर: एक और आतंकी पहुंचा जहन्नुम, सेना ने मुठभेड़ में किया ढेर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -