स्वतंत्रता दिवस: 69 पुलिस अफसरों को मिलेगा प्रेसिडेंट मेडल, CM शिवराज करेंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस: 69 पुलिस अफसरों को मिलेगा प्रेसिडेंट मेडल, CM शिवराज करेंगे सम्मानित
Share:

भोपाल: आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के 69 पुलिस अफसरों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित करने वाले हैं। वह भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने और संयुक्‍त परेड की सलामी लेंगे। CM स्‍वतंत्रता दिवस-2019 और गणतंत्र दिवस-2020 को घोषित 9 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक, 34 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक और गणतंत्र दिवस-2021 को घोषित सराहनीय पदक में से एक अधिकारी को सराहनीय सेवा पदक देकर सम्‍मानित करेंगे।

इसी के साथ वह जेल विभाग के लिए राष्‍ट्रपति द्वारा प्रदत्‍त एक विशिष्‍ट सेवा पदक, 11 सराहनीय सेवा पदक, सराहनीय कार्य के लिए 3 विशिष्‍ट सेवा पदक, चार नागरिक सुरक्षा पदक भी प्रदान करेंगे। इसी के साथ मिली जानकारी के तहत स्वतंत्रता दिवस पर 6 जीवन रक्षा पदक भी दिए जाएंगे। आप सभी को बता दें, राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक (पुलिस) अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्‍त भोपाल  के।टी।वाइफे, सहायक सेनानी उमनि रेंज ग्‍वालियर बनवारी लाल दोहरे, सेवानिवृत्‍त उप पुलिस अधीक्षक गुप्‍तवार्ता पुलिस मुख्‍यालय भोपाल  हर्ष कुमार सक्‍सेना, सूबेदार (एम) कार्यालय पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्‍यालय भोपाल,  मिलिन्‍द साठे, सेवाननिवृत्‍त उप निरीक्षक 24 वीं वाहिनी विसबल जावरा रतलाम  राम शरण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात भोपाल मनोज कुमार खत्री, सेवानिवृत्‍त उप पुलिस अधीक्षक ई।ओ।डब्‍ल्‍यू भोपाल अशोक केटी, निरीक्षक (एम) पुलिस मुख्‍यालय भोपाल दत्‍तात्रय जुगादे और सेवानिवृत्‍त प्रधान आरक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय एस।बी। भोपाल श्री रमा शंकर द्विवेदी को दिए जाएंगे।

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक (जेल) - वरिष्ठ विधि अधिकारी जेल मुख्‍यालय भोपाल  उदय प्रताप सिंह, उप जेल अधीक्षक जिला झाबुआ  राजेश कुमार विश्‍वकर्मा, लेखापाल केन्‍द्रीय जेल ग्‍वालियर  बृजबिहारी श्रीवास्‍तव, प्रहरी केन्‍द्रीय जेल ग्‍वालियर  संजीव कुमार दवे, प्रहरी जिला जेल छिंदवाड़ा सिरपत परतेती, प्रहरी सब जेल लखनादौन  डोमन सिंह उईके, सहायक जेल अधीक्षक सब जेल सबलगढ़  शैलेन्‍द्र सिंह कुशवाह, सहायक जेल अधीक्षक केन्‍द्रीय जेल रीवा संजू कुमार नायक, मुख्‍य प्रहरी जिला जेल दतिया अमजद खान, मुख्‍य प्रहरी केन्‍द्रीय जेल सतना  रमेश प्रसाद ओझा एवं मेल नर्स केन्‍द्रीय जेल नरसिंहपुर संध्‍या धुसिया।


इन्हे मिलेगा विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- डिस्ट्रिक्‍ट कमांडेट होमगार्ड शाजापुर  विक्रम सिंह मालवीय, कंपनी कमांडर होमगार्ड भोपाल उमेश कुमार तिवारी एवं सहायक उप निरीक्षक(एम) होमगार्ड आगर-मालवा इमदाद अली।

इन्हे मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- डिवीजन कमांडेंट होमगार्ड इंदौर देवेन्‍द्र कुमार विजयवत, सैनिक क्र।239 होमगार्ड उज्‍जैन सायर सिंह सोलंकी, सैनिक क्र। 471 लक्ष्‍मण सिंह चद्रावत एवं सैनिक क्र। 92 होमगार्ड खंडवा कैलाश सिंह बोरकरे। जीवन रक्षा पदक निरीक्षक पुलिस लाईन पीएस तिलोकगंज इंदौर तहजीव काजी, आरक्षक डीआरपी लाईन सेंट्रल जेल इंदौर लोकेश गाथे, आरक्षक इंदौर संजीव धाकड़, आरक्षक इंदौर राहुल जाट, नदीम खान विदिशा और राकेश तिवारी जबलपुर।

भाजपा ने जनता को धोखा दिया, देश को खोखला कर दिया: अखिलेश यादव

पाकिस्तानी होने के कारण निरंतर विवादों में रहे है अदनान सामी, 4 बार कर चुके है शादी

स्वतंत्रता दिवस पर जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -