भाजपा ने जनता को धोखा दिया, देश को खोखला कर दिया: अखिलेश यादव
भाजपा ने जनता को धोखा दिया, देश को खोखला कर दिया: अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ: अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर इन दिनों सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। ऐसे में बीते शनिवार शाम समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रमुख व्यापारियों की बैठक में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, 'समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से व्यापारियों का साथ निभाएगी। भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिये भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है। व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है।' इस बैठक में अखिलेश यादव ने कहा, 'सत्ता में आते ही बीजेपी ने अपना विकास किया है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनावों में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था ही रसातल में चली गयी है।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, 'सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का अविलंब समाधान होगा। भाजपा के कारण विकास थम गया है। अयोध्या के किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। समाजवादी सरकार में ही किसानों की पूरी सुरक्षा होगी।'

वहीँ उन्होने यह भी कहा, 'किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने दोनों को दुःख दिया है। भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। उनकी पीड़ा को अनसुना किया जा रहा है। देश की एकता सर्वोपरि है। जो संविधान के साथ नहीं है, उसके विरोध में रहना चाहिए। यही देशभक्ति है। देश के साथ छल किया है। क्योंकि भाजपा की नीतियां राष्ट्र विरोधी है। भाजपा चौतरफा जनता को लूटने में लगी है। वहीं खुदरा एवं छोटे व्यापारियों का जीवन भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है।'

पाकिस्तानी होने के कारण निरंतर विवादों में रहे है अदनान सामी, 4 बार कर चुके है शादी

स्वतंत्रता दिवस पर जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

आज है गोस्वामी तुलसीदास जयंती, जानिए आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -