फेरों से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी, जानिए क्या है मामला?
फेरों से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी, जानिए क्या है मामला?
Share:

कानपुर: यूपी के कानपुर देहात से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक दूल्हा फेरे लेते समय अचानक चक्कर खाकर नीचे गिर गया। मौके पर उपस्थित परिजनों ने उसे पानी पिलाया तथा होश में लेकर आए। इस घटना के पश्चात् चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। परिजनों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की पर वह नहीं मानी और बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई।    

वही यह घटना मूसानगर थाना क्षेत्र के चपरघाटा गांव में हुई। यहां रहने वाली सपना की शादी धर्मपुर के रहने वाले शख्स से हो रही थी। बारात तय वक़्त पर 24 जून शनिवार शाम पहुंच गई। फिर बारात का स्वागत सत्कार और द्वारचार हुआ। फिर वरमाला की तैयारी हुई तथा दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच गए। हर ओर खुशियों का माहौल था परिवार तथा रिश्तेदार दावत का मजा लूट रहे थे। खाने-पीने के पश्चात् दूल्हे को फेरों के लिए मंडप लाया गया। दो फेरे लेने के बाद दूल्हा चक्कर खाकर नीचे गिर गया। बड़ी मुश्किल से उसे पानी डालकर होश में लाया गया लेकिन दुल्हन ने इसके बाद शादी ने मना कर दिया। सुबह तक दुल्हन को मनाने की कोशिश चलती रही मगर बावजूद उसके दुल्हन नहीं मानी और बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई।

वही इस घटना के बाद दूल्हे एवं दुल्हन के परिवार वालों ने सहमति के साथ शादी को तोड़ने का निर्णय लिया। किसी भी ओर से पुलिस को इस मामले की कोई खबर नहीं दी गई। कहा जा रहा है कि दौरा पड़ने से दूल्हा चक्कर खाकर बेहोश हुआ था। दुल्हन के घरवालों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। वहीं दूल्हे पक्ष के लोगों ने बताया कि अचानक उनका बेटे चक्कर खाकर नीचे गिर गया। इस पर दुल्हन से शादी तोड़ दी। इस बात से उन्हें बहुत निराशा हुई है। वहीं गांव में इस शादी के टूटने की चर्चा जोरों पर है। लोग कई प्रकार के अनुमान लगा रहे हैं।    

क्यों बिखरने लगी विपक्षी एकता ? सीएम ममता ने कांग्रेस को बताया भाजपा की दूसरी टीम, बोलीं- इनको वोट न दें

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा का साथ छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

बंगाल: भाजपा प्रत्याशी के घर पर बम से हमला, विधायक के पिता और भाई को भी पीटा, सिर फटा, TMC पर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -