भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा का साथ छोड़ थामा कांग्रेस का दामन
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा का साथ छोड़ थामा कांग्रेस का दामन
Share:

शिवपुरी । मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।शिवपुरी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सिंधिया समर्थक राकेश गुप्ता ने बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राकेश गुप्ता को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। और उनका पार्टी में स्वागत किया। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है। वही सिंधिया समर्थक राकेश गुप्ता ने कांग्रेस ज्वाइन की है। राकेश गुप्ता शिवपुरी से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। राकेश गुप्ता के साथ उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस का दामन थामा है।

राकेश गुप्ता ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद बजरंग बली की जय के नारे लगाये। उन्होंने कहा कि आज मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस मेरी जननी है, कांग्रेस ने मुझे नाम और सम्मान दिया। मेरा तन मन वचन कांग्रेस है। बीजेपी में जाने के बाद खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा था। बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस जो कहती है वो करती है। सरकार गिराने की वजह से किसानों का कर्जा माफ नहीं हो पाया।

प्रधानमंत्री मोदी एक साथ दिखाएंगे 5 वंदे भारत ट्रैन को हरी झंडी

ट्रक चालक ने अचानक लगया ब्रेक, पीछे से जा घुसी मिनी लोडिंग वाहन

बीजेपी नेता ने MBA छात्रा को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -