इस शख्स ने किया नोरा फतेही को प्रपोज, खुशी के मारे झूमने लगी दिलबर गर्ल
इस शख्स ने किया नोरा फतेही को प्रपोज, खुशी के मारे झूमने लगी दिलबर गर्ल
Share:

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांस से सबको चौंकाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज कर रही हैं। शो की वास्तविक जज मलाइका अरोड़ा को COVID-19 संक्रमित होने के पश्चात् इस शो में दिलबर तथा साकी गर्ल के नाम से लोकप्रिय नोरा फतेही की एंट्री हुई थी। हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा को शो के दूसरे जज तथा कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वही वायरल वीडियो में टेरेंस मोरक्कन लेंग्वेज में नोरा फतेही की मां के लिए संदेश दे रहे हैं। वह कहते हैं- "आंटी आपकी बेटी काफी सुन्दर है। माशाअल्लाह और उसकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं।" खुशी के मारे नोरा एवं टेरेंस डांस करते हैं। दोनों 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर नृत्य करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बॉलीवुड मूवीज में नोरा फतेही अपने डांस से धमाल मचा चुकी हैं। उनके सांग्स में 'दिलबर', 'कमरिया', 'साकी साकी', 'एक तो कम जिंदगानी' और 'गर्मी सॉन्ग' सम्मिलित है, जिससे प्रशंसकों का दिल जीत चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शीघ्र ही नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। वही नोरा के डांस को प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

'भीष्म पितामह' से खफा हुए 'युधिष्ठिर', कहा- मुकेश जी को अब अंगूर खट्टे लग रहे हैं

बिग बॉस के घर में होगी सपना सप्पू की एंट्री, लगाएगी एंटरटेनमेंट का तड़का

शादी के बंधन में बंधी 'इश्कबाज' की एक्ट्रेस, देखिए ये शानदार तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -