नीतीश कुमार पर भड़कें तेजस्वी, कहा- 'हमने झूठा वादा नहीं किया...'
नीतीश कुमार पर भड़कें तेजस्वी, कहा- 'हमने झूठा वादा नहीं किया...'
Share:

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हाल ही में जमकर निशाना साधा है। जी दरअसल उन्होंने हाल ही में कहा कि, 'बिहार में लोग डबल इंजन सरकार से नाराज हैं। नीतीश कुमार ने कोई काम नहीं किया है। वो बिहार में एक कारखाना तक नहीं लगवा सके। नीतीश कुमार पूरी तरह से थक चुके हैं। उनसे बिहार संभल नहीं रहा है।' इसके अलावा उन्होंने एक वेबसाइट से ख़ास बातचीत में कहा, 'बेरोजगारी और पलायन से बड़ा कोई आतंक नहीं है।'

आगे उन्होंने जंगलराज के सवाल पर कहा कि, 'ऐसे सवाल आएंगे, क्योंकि यह उस समय प्रोपेगैंडा खड़ा किया गया था। आप बताएं, मुजफ्फपुर बालिका गृह कांड किसके कार्यकाल में हुआ। उसकी लड़ाई किसने लड़ी। उन बच्चियों को इंसाफ दिलाने के लिए किसने लड़ाई। चाहे वो जंतर मंतर हो या सुप्रीम कोर्ट में जाना हो। यह लड़ाई किसने लड़ी?' इसके अलावा तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि, 'वह 2018 में डिप्टी सीएम थे, उस समय बिहार में क्या माहौल था? जब बिहार में वह डिप्टी सीएम थे उस समय का NCRB के आंकड़े उठा कर देख लीजिए और उनके बाद का आंकड़ा देख लीजिए पता चल जाएगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि NCRB का आंकड़ा कहता है कि बिहार में जदयू और बीजेपी के कार्यकाल में क्राइम रेट बढ़ा है।' इसी के साथ आगे आरजेडी नेता ने यह भी कहा कि, 'बिहार में डबल इंजन सरकार ने कोई काम नहीं किया है। नौकरी पर हमने झूठा वादा नहीं किया है। अगर केवल वादा करना होता तो करोड़ों का वादा करते। नौकरी देने के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए। बिहार में करीब 4।5 लाख सरकारी पद खाली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है।' वैसे तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार नीतीश कुमार और केंद्र की टीम पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं।

एकनाथ खडसे के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस ने कही यह बात

गृह मंत्री अमित शाह का 56वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

मुंबई पुलिस द्वारा जारी नोटिस पर कंगना ने दिया यह रिएक्शन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -